मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा के पर्याय बन गये 'अव्यवस्था, अंधेरगर्दी और अन्याय': अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अव्यवस्था, अंधेरगर्दी और अन्याय भाजपा के पर्याय बन गये हैं। किसानों, नौजवानों, गरीबों से धोखा और बंटवारे की र…

भाजपा के पर्याय बन गये 'अव्यवस्था, अंधेरगर्दी और अन्याय': अखिलेश यादव
भाजपा के पर्याय बन गये 'अव्यवस्था, अंधेरगर्दी और अन्याय': अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अव्यवस्था, अंधेरगर्दी और अन्याय भाजपा के पर्याय बन गये हैं। किसानों, नौजवानों, गरीबों से धोखा और बंटवारे की राजनीति को बढ़ावा देना ही भाजपा की कार्य-संस्कृृति है। भाजपा सरकार में जो रोज बढ़ती है वो मंहगाई है और जो रोज कम हो रही है वो आम आदमी की कमाई है। ना कानून का डर बचा है, ना पुलिस का इकबाल। ऐसे में प्रदेश के विकास और भारी भरकम निवेश का सुनहरा सपना दिखाया जाना जनता को छलने के नए उपक्रम के अलावा और कुछ नहीं है।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,''रोजमर्रा की चीजों, अनाज और सब्जियों का उपयोग जनसामान्य करता है उसके दाम आसमान को छू रहे हैं। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दामों से घरेलू अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है उत्तर प्रदेश में दो बार बनी डबल इंजन सरकार फिर भी नहीं बदले किसानों के हाल। न आय दोगुनी हुई, नहीं कर्जमाफी हुई। साहूकार के कर्ज तले दबे ललितपुर के किसान की आत्महत्या विचलित करती है।



उन्होंने कहा,''ला ऐंड आर्डर का बुरा हाल ये है कि खुद राजधानी लखनऊ में पूरब हो या पश्चिम हर जोन में चोरी की वारदातो से कोहराम मचा हुआ है। बदायूं में पुलिस के उत्पीड़न के चलते युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। जिन पर बेटियों की सुरक्षा का जिम्मा है अगर वही उत्पीड़न करेगें तो न्याय के लिए कहां जाएगी बेटिया? कन्नौज में सिपाही ने एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''जिस समय मुख्यमंत्री जी अयोध्या के दौरे पर थे उसी समय सत्ता संरक्षित बेखौफ बदमाशों ने दिन दहाडे़ अयोध्या में गर्भवती शिक्षिका की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। अयोध्या में जगह-जगह सुरक्षा बलों की उपस्थिति के बाद भी ऐसी हत्या, शासन-प्रशासन को अपराधियों की खुली चुनौती है। कानपुर में सिपाही की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। बांदा में नर्सिंग की छात्रा की हत्या हुई।



उन्होंने कहा,''राजधानी लखनऊ में युवती की सरेशाम कार में खीचा गया, पीटा, कपडे़ फाडे़ फिर चलती गाड़ी से फेंक दिया गया। सच तो यह है कि भाजपाई हर क्षेत्र में अपनी दबंगई दिखा रहे हैं जिससे जनता परेशान है। जहां पुलिस भाजपा के लोगो की बात नहीं मानती वहां पुलिस की वे पिटाई करने में भी नहीं हिचकते है। आज उत्तर प्रदेश में भाजपा पूरी तरह विफल हो चुकी है। जनता भाजपा राज से त्राहि-त्राहि करने लगी है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।