कानपुर: राह चलते लोगों के फ़ोन छीनने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने दबोच लिया। थाना गोविंद नगर पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन अभियुक्तों में से दो बाल अपचारी हैं। अभियुक्तों के पास से 9 मोबाइल फ़ोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए शातिरों के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। घटनाक्रम के मुताबिक थाना गोविंदनगर क्षेत्र में नहर पटरी पर बाईपास की तरफ से नर्सरी के पास से मो0सं0नं0 UP78 EM 0536 पर बैठे तीन शातिरों को दविश देकर पकड लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
अभियुक्तगणो की पहचान 1. नीरज सिंह उर्फ अंकुर पुत्र देवी सिंह नि0 कंचनपुर पोस्ट मर्दनपुर थाना गुजैनी कानपुर नगर और 2 सह बालअपचारी के कब्जे से 08 अदद मोबाइल चोरी के व एक मोबाइल मुकदमा में चोरी किया हुआ बरामद हुआ के आधार पर मु0अ0सं0 448/22 धारा 392 भादवि मे धारा 411 भादवि की बढोत्तरी करते हुये एवं पंजीकृत सम्बन्धित मु0अ0सं0 451/22 धारा 41/411 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्तगण 1. नीरज सिंह एवं सह 02 बाल अपचारी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये मा० न्याया0 भेजा जा रहा है।
नाम पताअभियुक्त गण
1. नीरज सिंह उर्फ अंकुर पुत्र देवी सिंह नि0 कंचनपुर पोस्ट मर्दनपुर थाना गुजैनी कानपुर नगर ।
2. (02) बाल अपचारी
अभियक्तगण के कब्जे से बरामद माल
1. अभियुक्त नीरज सिंह के कब्जे से बरामद 3 मोबाइल
2. बाल अपचारी प्रथम के कब्जे से बरामद 3 मोबाइल
3. बाल अपचारी द्वितीय के कब्जे से बरामद मोबाइल
अभियुक्तगणो से मोटरसाइकिल अपाचे धारा 207 एमबीएक्ट मे सीज की गयी है।