नेपालगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने का सांसद ने भेजा प्रस्ताव
बहराइच जिले के अंतिम रेलवे स्टेशन नेपालगंज रोड का नाम बदलकर कर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन किया जाएगा। बहराइच सांसद अक्षयबर लाल गोंड ने कहा है कि नेपालगंज नाम से भ्रम होता है, इसके लिए रेल मंत्रालय को पत्र…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
नेपालगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने का सांसद ने भेजा प्रस्ताव | फ़ोटो: TVL News
बहराइच जिले के अंतिम रेलवे स्टेशन नेपालगंज रोड का नाम बदलकर कर रुपईडीहा रेलवे स्टेशन किया जाएगा। बहराइच सांसद अक्षयबर लाल गोंड ने कहा है कि नेपालगंज नाम से भ्रम होता है, इसके लिए रेल मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारियों से सांसद ने कहा कि भारतीय क्षेत्र के रुपईडीहा कस्बे से सटे नेपाली शहर का नाम नेपालगंज है। भारतीय क्षेत्र के सीमावर्ती रेलवे स्टेशन का नाम पड़ोसी राष्ट्र के नेपालगंज शहर के नाम पर होने के कारण भ्रम की स्थिति बनी रहती है। रुपईडीहा कस्बा निवासियों की ओर से नाम बदलने की मांग को लेकर केंद्रीय रेल मंत्रालय को उन्होंने पत्र लिखा था। रेल मंत्रालय ने नाम बदलने को राज्य का विषय बताकर इसे यूपी सरकार को अग्रसारित किया है। उत्तर प्रदेश सरकार इसका नाम बदलकर रूपईडीहा करने जा रही है।
Report - रावेंद्र शर्मा
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 31 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।