मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगने वाले दो शातिर दबोचे: युवक को दिया था सिंगापुर में नौकरी का झांसा, जस्ट डायल से निकाला था आवेदन करने वालों का डाटा

●जस्ट डायल से निकाला था आवेदन करने वालों का डाटा ●ईमेल से भेजते थे ऑफर लेटर व इंटरव्यू डेट ● किदवई नगर के युवक से 45 हजार रुपये ठग लिएकानपुर: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिरों…

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगने वाले दो शातिर दबोचे: युवक को दिया था सिंगापुर में नौकरी का झांसा, जस्ट डायल से निकाला था आवेदन करने वालों का डाटा
विदेश में नौकरी के नाम पर ठगने वाले दो शातिर दबोचे: युवक को दिया था सिंगापुर में नौकरी का झांसा, जस्ट डायल से निकाला था आवेदन करने वालों का डाटा | फ़ोटो: TVL News

●जस्ट डायल से निकाला था आवेदन करने वालों का डाटा 

●ईमेल से भेजते थे ऑफर लेटर व इंटरव्यू डेट 

● किदवई नगर के युवक से 45 हजार रुपये ठग लिए


कानपुर:  विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिरों को क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोच लिया। शातिर अभियुक्तों के पास से फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र और कई कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।



पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान 1. राहुल गंगवार पुत्र प्रेमपाल निवासी भवरका थाना कैमरी जिला रामपुर और 2. नीतीश गंगवार पुत्र शिशुपाल नि. ग्राम बिसालपुर थाना शीशगढ़ जिला बरेली के रूप में हुई। 



घटनाक्रम के मुताबिक किदवई नगर निवासी वादी द्वारा विभिन्न वेबसाइटों पर नौकरी हेतु अपने रिज्यूम को अपलोड किया गया थाजहाँ से फ्रॉड करने वाले शातिरों को वादी के बारे में सारी जानकारी मिल गई। दिनांक 1 जून 2022 को वादी के मेल पर अभियुक्तों ने आईएमआर सर्विसेज नाम से मेल किया तथा सिंगापुर में नौकरी के नाम पर वादी से दस्तावेज लेना प्रारंभ कर दिया। दस्तावेज लेने के बाद वादी को कॉल किया गया तथा आगे से सभी कम्युनिकेशन ईमेल व कॉल के माध्यम से की गई जिसके बाद वादी से व्हाट्सएप चैटिंग शुरू की गई जिससे वादी को प्रोफेशनल तरीके से नौकरी में हायर करने के लिए इंटरव्यू के तथा अन्य नियम बताए गए।



वादी का इंटरव्यू जब हुआ उस समय दस्तावेज प्राप्त करने के उपरांत वादी को इंटरव्यू के 2 पैनल बताए गए थे जिसमें फर्स्ट राउंड में वादी का टेलीफोनिक इंटरव्यू लिया गया था। जिसके बाद प्रोफेशनल तरीके से स्काइप एप्प से दूसरा इंटरव्यू लिया गया था। 



वादी को झांसे में लेने के लिए अभियुक्तों द्वारा वादी का फर्जी कॉल लेटर, नौकरी के प्रपत्र आदि दिए गए थे। टेलिफोनिक इंटरव्यू के बाद वादी से विजा प्रोसेस के नाम पर फर्स्ट पेमेंट ली गई थी जिसके बाद वादी से बारबार अलग-अलग किस्तों में मेडिकल, ऑफिस क्लीयरेंस आदि के नाम पर कई बार वादी से पैसे लिए गए। 



वादी को एक महीने बाद नौकरी के लिए बताया गया था लेकिन फिर भी जब बार-बार इसको टालने पर वादी को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ तब वादी ने तुरंत क्राइम ब्रांच स्थित साइबर सेल में संपर्क किया तथा अपने साथ घटित पूरी घटना की जानकारी दी तथा जो फर्जी दस्तावेज अभियुक्तों द्वारा दिए गए थे उन्हें उपलब्ध कराया जिसके उपरांत क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने इसे गंभीरता से लेकर इसकी जांच शुरू की तथा अभियुक्तों को ट्रेस किया गया। अभियुक्तों के पास से कई कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।