मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर: सेप्टिक टैंक की शटरिंग को निकालने अंदर घुसे 3 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत

कानपुर: कानपुर में रविवार को सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से 3 लोगों की मौत हो गई। कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में मकान में बने सेफ्टी टैंक की शटरिंग हटाने के दौरान जहरीली गैस से 3 मजदूर बेहोश हो गए|…

कानपुर: सेप्टिक टैंक की शटरिंग को निकालने अंदर घुसे 3 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत
कानपुर: सेप्टिक टैंक की शटरिंग को निकालने अंदर घुसे 3 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: कानपुर में रविवार को सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से 3 लोगों की मौत हो गई। कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में मकान में बने सेफ्टी टैंक की शटरिंग हटाने के दौरान जहरीली गैस से 3 मजदूर बेहोश हो गए| मौके पर ही शिवा तिवारी नाम के लेबर की मौत हो गई| आनन-फानन में बाकी के मजदूर अंकित और अमित को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे| जहां इलाज के दौरान उन दोनों की भी मौत हो गई| 



दरअसल, एक मजदूर टैंक में शटरिंग निकालने घुसा,''काफी देर तक वह बाहर नहीं आया। दो मजदूर उसे देखने गए तो वो भी टैंक में फंस गए। तीनों के बाहर न आने पर लोगों की भीड़ जुट गई। ठेकेदार और स्थानीय लोगों ने किसी तरह से रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकाला। एक की मौत हो चुकी थी। दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों मृतक मजदूरों के घरवालों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया|



बर्रा के मालवीय विहार में कुशल गुप्ता का मकान बन रहा है। मकान में सेप्टिक टैंक भी बनाया गया है। काम कर रहे मजदूर रविवार को टैंक की सफाई और शटरिंग हटा रहे थे। टैंक के अंदर शिवा तिवारी (25) था। इसी दौरान जहरीली गैस का रिसाव हुआ। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे बचाने अंकित पाल (28) और अमित कुमार (26) घुसे .. तो वह दोनों भी बेहोश हो गए। तीनों के बाहर न आने पर हंगामा शुरू हो गया और लोगों की भीड़ लग गई। मौजूद लोगों ने तीनों को बाहर निकाला है, जिसमे एक मजदूर की सांसे थम चुकी थी|



गोविंद नगर के ACP विकास पांडे ने बताया कि ,''मकान में सेप्टिक टैंक की शटरिंग को निकालने के लिए 3 मजदूर अंदर घुसे थे। अचानक से उनका दम घुटने लगा। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर FIR दर्ज़ कर कार्रवाई की जाएगी|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।