मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लोकतंत्र 'विरोधी' भाजपा: अखिलेश का 'मेगा मार्च' पुलिस ने रोका, बीच सड़क पर धरने पर बैठें, कहा- लॉ एंड ऑर्डर कभी इतना बर्बाद नहीं हुआ, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर

लखनऊ: आज यानी सोमवार से विधान सभा मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले राज्य सरकार के ख़िलाफ़ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा तक पैदल मार्च निक…

लोकतंत्र 'विरोधी' भाजपा: अखिलेश का 'मेगा मार्च' पुलिस ने रोका, बीच सड़क पर धरने पर बैठें, कहा- लॉ एंड ऑर्डर कभी इतना बर्बाद नहीं हुआ, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर
लोकतंत्र 'विरोधी' भाजपा: अखिलेश का 'मेगा मार्च' पुलिस ने रोका, बीच सड़क पर धरने पर बैठें, कहा- लॉ एंड ऑर्डर कभी इतना बर्बाद नहीं हुआ, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: आज यानी सोमवार से विधान सभा मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले  राज्य सरकार के ख़िलाफ़ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा तक पैदल मार्च निकाला। यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन सपा नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यालय से मेगा मार्च निकला|  ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी , महिलाओं के शोषण और किसानों के मुद्दे पर सपा नेता सड़क पर उतरे थे। विधानसभा तक पहुंचने से पहले पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सपा नेता व कार्यकर्ता विधानभवन की तरफ बढ़ रहे थे कि उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया। जिस पर नाराज होकर अखिलेश यादव अपने विधायकों व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी मुख्यालय के पास सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।



समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया,''महंगाई, बेरोज़गारी के खिलाफ पैदल मार्च कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को विधानसभा जाने से रोका जाना बेहद शर्मनाक। लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा सरकार! लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही भाजपा सरकार! समाजवादी पार्टी को जनता के मुद्दे उठाने से रोक रही दमनकारी सरकार। किसानों के मुद्दों को लेकर पैदल मार्च कर रहे अखिलेश यादव को भाजपा सरकार द्वारा रोका जाना संवैधानिक अधिकारों की हत्या है।



यूपी के पूर्व सीएम ने भाजपा सरकार को "लोकतंत्र विरोधी और संविधान विरोधी" कहा। उन्होंने कहा, "सरकार ने हमें विधानसभा जाने की अनुमति नहीं दी..सरकार ने हमें एक विधायक (भाजपा के अरविंद गिरी) के शोक में शामिल होने की अनुमति नहीं दी।"



 ज्वाइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) पीयूष मोर्डिया ने कहा,'पैदल यात्रा की जानकारी मिली थी। इसके लिए पूर्वानुमति नहीं मांगी गई थी। हमने उनको एक मार्ग निर्धारित करके दिया था जिससे यातायात और अन्य परेशानी नहीं होती। उन्होंने यह नहीं माना। हमारे पास उनको रोकने के अलावा कोई अन्य उपाय नहीं है|



यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा "उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है कि कुछ हिस्सों में बाढ़ है, कुछ हिस्सों में सूखा है और अभी भी किसानों को कोई राहत नहीं दी गई है।" "नाबार्ड के नुकसान से कोई राहत पहुंची है और ना ही सूखे की वजह से जो किसानों का नुकसान हुआ है उस पर सरकार ने कोई भरपाई या राहत दी है।"



अखिलेश यादव ने कहा, "बड़े पैमाने पर जानवर बीमारी से मर रहे हैं, गायों की मौत हो रही है जो वायरस फैला है लंपी वायरस उसके कारण हजारों, हजारों गायों की जान जा चुकी है।"



समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा,"भाजपा ने सपने दिखाए थे नौजवानों को नौकरी और रोजगार के, आज जो संसाधन सरकार को जुटाने चाहिए थे वह संसाधन नहीं जुटा पा रही है बड़े पैमाने पर बेरोजगारी बढ़ी है रोजगार छीने जा रहे हैं।""अग्निवीर योजना से कोई नौजवान संतुष्ट नहीं है, जिस समय इसके विरोध में नौजवान सड़कों पर निकले थे, उन पर झूठे मुकदमे लगा दिए गए।"



उन्होंने कहा, "प्राइवेटाइजेशन करके जो संविधान ने अधिकार दिए पिछड़ों को, दलितों को, गरीबों को वह भी अधिकार छीने जा रहे हैं| "भाजपा सरकार हर चीज बेच रही है। रेलवे बिक गया, हवाई जहाज, एयरपोर्ट बिक गए।" 



भ्रष्टाचार चरम सीमा पर

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,''उत्तर प्रदेश में कुछ हिस्सों में बाढ़ और कुछ हिस्सों में सूखा है। सरकार ने किसानों को इससे हुए नुकसान पर कोई राहत नहीं दी है। लम्पी वायरस से हजारों-हजार गायों की जान जा चुकी हैं, सरकार उन जानवरों की देखभाल के लिए भी कुछ नहीं कर पाई है| सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है। जनता महंगाई में पिस गई है। कानून व्यवस्था कभी इतना बर्बाद नहीं हुआ होगा, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है|



समाजवादी पार्टी का मार्च जनता के हितों से जुड़ा हुआ है ही नहीं: केशव प्रसाद मौर्य

समाजवादी पार्टी के पैदल मार्च पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, " समाजवादी पार्टी जिसे मार्च का नाम देकर विरोध प्रदर्शन कर रही है वो जनता के हितों से जुड़ा हुआ है ही नहीं। अगर उन्हें जनता से जुड़े किसी मुद्दे पर चर्चा करनी है तो सदन में करनी चाहिए, जो कार्यवाही का हिस्सा बने। सरकार चर्चा के लिए तैयार है|


उत्तर प्रदेश में अभाव और अराजकता के लिए जगह नहीं: योगी

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,''आज उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है...उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की आकांक्षा और अपेक्षा को सदन में रखकर उन समस्याओं के माध्यम से आमजन की संवेदना के साथ अपनी संवेदना को जोड़ने का एक अवसर सभी सदस्यों को प्राप्त होगा| ,''25 करोड़ लोगों के हितों के लिए डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को शासन की योजानाओं का लाभ पहुंचा रही है। विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए भी यहां अभाव और अराजकता के लिए जगह नहीं है|


सपा से नियम मानने की उम्मीद नहीं

समाजवादी पार्टी के पैदल मार्च पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,',''किसी भी दल और व्यक्ति को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने में कहीं कोई बुराई नहीं है...अगर उन्होंने (समाजवादी पार्टी) अनुमति मांगी होगी तो जो भी सरल मार्ग होगा प्रशासन ने उनको उपलब्ध कराया होगा| मुझे लगता है कि समाजवादी पार्टी से यह उम्मीद करना कि वह किसी नियम या किसी शिष्टाचार को माने, यह केवल एक कपोल कल्पना ही कही जा सकती है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।