कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने बीजेपी छोड़ने वाले 3 और JDS के एक बागी को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है| कांग्रेस में शामिल हुए बीजेपी के पूर्व विधायक गोपालकृष्ण को मोलकालमूरु, पूर्व एमएलसी बाबूराव चिंचनसुर को गुरमिटकल| इसके साथ ही जेडीएस छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व विधायक श्रीनिवास को गुब्बी से मैदान में उतारा गया है|
इससे पहले कांग्रेस ने 25 मार्च को 124 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी| कांग्रेस द्वारा जारी दूसरी लिस्ट में 42 उम्मीदवारों के नाम हैं| कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची को मंजूरी दी गई थी|
दूसरी लिस्ट में मेलुकोट विधानसभा सीट सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के दर्शन पुट्टनैया के लिए छोड़ी गई है| कांग्रेस ने अब तक 166 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है|
कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, किट्टूर से बालासाहेब पाटिल, बादामी से भीमसेन चिमन्नकट्टी, अफजलपुर से एमवाई पाटिल, गुलबर्ग दक्षिण से आलम्माप्रभु पाटिल को टिकट दिया गया है|
बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं। बता दें कि पहली लिस्ट में जारी 124 उम्मीदवारों की लिस्ट के मुताबिक, सिद्धारमैया वरुण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि डीके शिवकुमार कनकपुरा से उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस ने कोलार गोल्ड फील्ड निर्वाचन क्षेत्र से एम रूपकला को मैदान में उतारा है। 124 उम्मीदवारों की सूची में सबसे उम्रदराज 91 साल के शमनुरु शिवशंकरप्पा हैं जो दावणगेरे दक्षिण से टिकट पाने में कामयाब रहे हैं। वहीँ पार्टी ने मौजूदा विधायक वेंकटरमणप्पा को टिकट नहीं दिया है।
कांग्रेस के दिग्गज नेता केएच मुनियप्पा को देवनहल्ली विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला है। कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी बीटीएम लेआउट से चुनाव लड़ेंगे और उनकी बेटी सौम्या रेड्डी बेंगलुरु के जयनगर से चुनाव लड़ेंगी। प्रियांक खड़गे चितापुर से चुनाव लड़ेंगे। एमबी पाटिल और दिनेश गुंडुराव क्रमश: कोबाबलेश्वर और गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है। उधर, हाल ही में भाजपा छोड़ने वाले एमएलसी पुत्तन्ना को राजाजीनगर से टिकट मिला और पूर्व केंद्रीय मंत्री केएच मुनियप्पा देवनहल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे।