मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, बोले- हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का आज यानी गुरुवार को चेन्नई में निधन हो गया। जगरनाथ महतो गिरिडीह के डुमरी से विधायक थे। चेन्नई के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 2020 मे…

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, बोले- हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, बोले- हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे | फ़ोटो: TVL News

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का आज यानी गुरुवार को चेन्नई में निधन हो गया। जगरनाथ महतो गिरिडीह के डुमरी से विधायक थे। चेन्नई के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 2020 में उन्हें कोरोना हुआ था। इंफेक्शन इतना बढ़ गया था कि उनके फेफड़े का ट्रांसप्लांट करना पड़ा था। उसके बाद से वो बीमार चल रहे थे। जगरनाथ महतो के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। 



शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के सम्मान में दो दिनों का राजकीय शोक मनाया जाएगा। आज यानी छह अप्रैल से सात अप्रैल तक राजकीय शोक होगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का राजकीय समारोह नहीं होगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि छह अप्रैल यानी आज राज्य के सभी कार्यालय बंद रहेंगे|वहीं आज होने वाली कैबिनेट की बैठक भी स्थगित कर दी गयी है।



मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बताया कि राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन हो गया। सोरेन ने कहा,''अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!  आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।



झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बताया कि पार्टी के कद्दावर आंदोलनकारी नेता सह मंत्री, झारखंड सरकार स्व० जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर कल दिनांक 07 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को चेन्नई से प्रातः रांची के हवाई अड्डा पहुंचेगा। कल प्रातः 07.30 बजे झारखंड विधान सभा रांची में तत्पश्चात प्रातः 08 बजे रांची के हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैम्प) में स्व० जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि हेतु लाया जाएगा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।