मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान: 10 मई को मतदान, 13 मई को मतगणना

नई दिल्ली: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। राज्य विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा। 13 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने आज कह…

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान: 10 मई को मतदान, 13 मई को मतगणना
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान: 10 मई को मतदान, 13 मई को मतगणना | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। राज्य विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा। 13 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने आज कहा,''कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान 10 मई को होंगे और मतदान की गणना 13 मई को होगी.


चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में कुल पांच करोड़ 21 लाख 73 हजार 579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 2.59 करोड़ महिला, जबकि 2.62 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में कुल 9.17 लाख मतदाता ऐसे होंगे, जो पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। 


 कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “कर्नाटक में 58,282 मतदान केंद्र हैं जिसमें से 20,866 शहरी केंद्र  हैं। इनमें से 50% मतदान केंद्र यानी 29,140 पर वेबकास्टिंग की जाएगी.


राजीव कुमार ने कहा, “करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी। इससे हम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हम 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाएंगे। युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा.


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा,''हमने कर्नाटक विधानसभा के मतदान का दिन बुधवार रखा है... इससे हो सकता है कि लोग बाहर तो नहीं जा सकेंगे क्योंकि दो दिन की छट्टी मिलने में थोड़ी मुश्किल होगी। लोग (मतदान करने) आ जाएंगे,


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।