मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

निर्माता रत्नाकर कुमार ने खेसारी लाल यादव के साथ की भोजपुरी 'वीर हनुमान' की घोषणा

एक बार फिर से भोजपुरी इंडस्ट्री की तिकड़ी धमाल मचाने को तैयार हो गई है। जी हां हम बात कर रहे हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल तिकड़ी की बात। इस तिकड़ी ने अब तक जितनी भी फिल्में साथ बनाई है वे सभी सुपरह…

निर्माता रत्नाकर कुमार ने खेसारी लाल यादव के साथ की भोजपुरी 'वीर हनुमान' की घोषणा
निर्माता रत्नाकर कुमार ने खेसारी लाल यादव के साथ की भोजपुरी 'वीर हनुमान' की घोषणा | फ़ोटो: TVL News

एक बार फिर से भोजपुरी इंडस्ट्री की तिकड़ी धमाल मचाने को तैयार हो गई है। जी हां हम बात कर रहे हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल तिकड़ी की बात। इस तिकड़ी ने अब तक जितनी भी फिल्में साथ बनाई है वे सभी सुपरहिट साबित हुई है। जी हां ये तिकड़ी और कोई नहीं बल्कि ये है वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी-फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और निर्देशक पराग पाटिल की।


आज ही वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी-फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने खेसारी लाल यादव को लेकर अपनी नई भोजपुरी फ़िल्म वीर हनुमान को घोषणा की है। जिसका निर्देशन पराग पाटिल करने जा रहे हैं। वही फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी की है।


वर्ल्डवाइड चैनल जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत वीर हनुमान की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। फिल्म की घोषणा करते हुए निर्माता रत्नाकर कुमार ने एक पोस्टर सांझ किया है। जिसमें वीर हनुमान का आधा भाग नजर आ रहा है। वही पूरा पोस्टर सिंदूर रंग के साथ बनाया गया है। रत्नाकर कुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि अनाउंसिंग फिल्म वीर हनुमान विथ खेसारी लाल यादव.शूटिंग स्टार्टिंग सून.डरेक्टेड बाय पराग पाटिल, प्रोड्यूस बाय रत्नाकर कुमार, रिटेन बाय अरविंद तिवारी।


इस घोषणा के बारे में निर्माता रत्नाकर कुमार ने बताया कि हमने आज ही खेसारी लाल यादव के साथ अपना ड्रीम प्रोजेक्ट वीर हनुमान की घोषणा की है। जिसकी तैयारी हम पिछले बहुत समय से कर रहे हैं। फिल्म का नाम वीर हनुमान है जिसमें आपको खेसारी लाल यादव का एक अलग अवतार देखने को मिलने वाला है।जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। फिल्म में खेसारी के अपोजिट इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री का चयन किया गया है जिनके नाम की घोषणा आने वाले दिनों में बाकी की स्टारकास्ट के साथ कि जाएगी। फिल्म का पीआर डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।