मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कर्नाटक चुनाव: मुझे विश्वास है हम अपनी सरकार बनाएंगे- कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार

बेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव पर कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने कहा कि ,''बिना किसी समस्या के हमने 2 लिस्ट जारी कर दी है, BJP अभी तक अपनी एक लिस्ट भी जारी नहीं कर पाई। मुझे विश्वास है कि हम अपनी सरकार…

कर्नाटक चुनाव: मुझे विश्वास है हम अपनी सरकार बनाएंगे- कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार
कर्नाटक चुनाव: मुझे विश्वास है हम अपनी सरकार बनाएंगे- कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार | फ़ोटो: TVL News

 बेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव पर कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने कहा कि ,''बिना किसी समस्या के हमने 2 लिस्ट जारी कर दी है, BJP अभी तक अपनी एक लिस्ट भी जारी नहीं कर पाई। मुझे विश्वास है कि हम अपनी सरकार बनाएंगे। युवा पीढ़ी और नए चेहरों को आगे बढ़ाया जा रहा है, नई लिस्ट जल्द जारी की जाएगी|



इससे पहले, गुरुवार को कर्नाटक चुनाव पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ,'' कांग्रेस ने तो दो तिहाई सीटों पर घोषणा कर दी, लेकिन BJP एक भी सीट की घोषणा नहीं कर पाई। मैं नड्डा साहब से पूछता हूं कि आप क्यों डर रहे हैं, क्या नड्डा साहब, मोदी जी, अमित शाह और बोम्मई जी को लगता है कि सीटों की घोषणा करने से पार्टी में भगदड़ मच जाएगी?|



बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं| 10 मई को एक ही चरण में चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। कांग्रेस ने अब तक 166 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है|  



पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वरुण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि डीके शिवकुमार कनकपुरा से उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस ने कोलार गोल्ड फील्ड निर्वाचन क्षेत्र से एम रूपकला को मैदान में उतारा है। सबसे उम्रदराज 91 साल के शमनुरु शिवशंकरप्पा हैं जो दावणगेरे दक्षिण से टिकट पाने में कामयाब रहे हैं।



किट्टूर से बालासाहेब पाटिल, बादामी से भीमसेन चिमन्नकट्टी, अफजलपुर से एमवाई पाटिल, गुलबर्ग दक्षिण से आलम्माप्रभु पाटिल को टिकट दिया गया है| कांग्रेस में शामिल हुए बीजेपी के पूर्व विधायक गोपालकृष्ण को मोलकालमूरु, पूर्व एमएलसी बाबूराव चिंचनसुर को गुरमिटकल| इसके साथ ही जेडीएस छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व विधायक श्रीनिवास को गुब्बी से मैदान में उतारा गया है|



कांग्रेस के दिग्गज नेता केएच मुनियप्पा को देवनहल्ली विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला है। कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी बीटीएम लेआउट से चुनाव लड़ेंगे और उनकी बेटी सौम्या रेड्डी बेंगलुरु के जयनगर से चुनाव लड़ेंगी। प्रियांक खड़गे चितापुर से चुनाव लड़ेंगे। एमबी पाटिल और दिनेश गुंडुराव  क्रमश: कोबाबलेश्वर और गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है। उधर, हाल ही में भाजपा छोड़ने वाले एमएलसी पुत्तन्ना को राजाजीनगर से टिकट मिला और पूर्व केंद्रीय मंत्री केएच मुनियप्पा देवनहल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।