शहर के मुल्ला जय-जयराम में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।
दोनों पक्षों से आठ लोगों के चोटें आई हैं। घटना की जानकारी पर सोरों गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
शहर के मुहल्ला जय-जयराम गली पल्लेदार में राजवीर और पुरुषोत्तम के बीच रास्ते को लेकर विवाद है।
शुक्रवार की दोपहर राजवीर की पत्नी सुनीता देवी एवं पुरुषोत्तम की पत्नी राजश्री के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तोदोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए
और जमकर मारपीट हुई। लाठियां चली। जिसमें सुनीता देवी, राकेश, आकाश एवं दूसरे पक्ष से रामश्री, धीरज, दीपक, नानक चंद्र, योगेश के चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
यह मारपीट का वायरल वीडियो नगला जोर गांव का दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
गांव के ही रहने वाले विपिन कुमार ने संजय, पुत्र भूलन सिंह, को उधार पैसे दिए थे।
पैसे वापस न मिलने पर विपिन ने संजय का मोबाइल छीन लिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
महिलाएं भी मारपीट में शामिल हो गईं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि रास्ते के विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण कराया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।