मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लखनऊ न्यूज़ : वक्फ संशोधन विधेयक पर लखनऊ में जेपीसी की अहम बैठक, 31 जनवरी को संसद में रिपोर्ट पेश करने की योजना,

वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर लखनऊ में आयोजित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा दावा करते हुए कहाकि राज्य में वक्फ बोर्ड की 78% संपत्तियां सरकारी हैं। कृषि उत्पादन आय…

लखनऊ न्यूज़ : वक्फ संशोधन विधेयक पर लखनऊ में जेपीसी की अहम बैठक, 31 जनवरी को संसद में रिपोर्ट पेश करने की योजना,
लखनऊ न्यूज़ : वक्फ संशोधन विधेयक पर लखनऊ में जेपीसी की अहम बैठक, 31 जनवरी को संसद में रिपोर्ट पेश करने की योजना, — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर लखनऊ में आयोजित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा दावा करते हुए कहा


कि राज्य में वक्फ बोर्ड की 78% संपत्तियां सरकारी हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका यस गर्ग ने जानकारी देते हुए कहा


कि प्रदेश में वक्फ बोर्ड की कुल 14,000 हेक्टेयर भूमि है,


जिसमें से 11,000 हेक्टेयर जमीन सरकारी है। उन्होंने यह भी बताया कि इनमें लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा और अयोध्या का बहू बेगम मकबरा जैसी ऐतिहासिक संपत्तियां शामिल हैं।

जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा, हमने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर और दानिश आजाद अंसारी,


प्रमुख सचिव एस. मोनिका गर्ग सहित कई बुद्धिजीवियों और धर्मगुरुओं से विस्तृत चर्चा की. सभी के सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा.


बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी अपनी राय दी है, जिसे हमने ध्यानपूर्वक सुना.


उन्होंने बताया कि जेपीसी की ये अंतिम बैठक थी और इससे पहले कर्नाटक, भुवनेश्वर, कोलकाता, पटना सहित विभिन्न राज्यों में बैठकों का आयोजन किया गया था

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।