मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कासगंज न्यूज़ : शराब के ठेकों से हो रहा है हरपदीय गंगा का गंगाजल दूषित

भगवान वराह की तीर्थनगरी सोरों में प्रतिबंध के बावजूद भी शराब की दुकानें खुली हुई हैं। माइनर के पास शराब की दुकाने होने के कारण हरपदीय गंगा में पहुंचने वाला गंगाजल गंदा हो रहा है।जिससे श्रद्धालुओ की भ…

कासगंज न्यूज़ : शराब के ठेकों से हो रहा है हरपदीय गंगा का गंगाजल दूषित
कासगंज न्यूज़ : शराब के ठेकों से हो रहा है हरपदीय गंगा का गंगाजल दूषित | फ़ोटो: TVL News


भगवान वराह की तीर्थनगरी सोरों में प्रतिबंध के बावजूद भी शराब की दुकानें खुली हुई हैं। माइनर के पास शराब की दुकाने होने के कारण हरपदीय गंगा में पहुंचने वाला गंगाजल गंदा हो रहा है।


जिससे श्रद्धालुओ की भावनाएं आहत हो रही हैं। माइनर के पास से शराब की दुकानों को हटाकर पांच किलोमीटर दूर खोले जाने की मांग को लेकर बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओ ने रामलला चौराहे पर प्रदर्शन कर मांग को बुलंद किया है।


विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड सहसंयोजक राजेंद्र मोर्य ने बताया कि सोरों तीर्थ नगरी से तीन किलोमीटर की दूर शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी,


लेकिन शराब की दुकानें डेढ़ किलोमीटर दूर पर ही संचालित हैं। शराब की दुकानों के आगे माइनर है। इस माइनर के माध्यम से गोरहा नहर से जल हरपदीय गंगा में आता है।


शराब की दुकानें होने के कारण लोग शराब की खाली बोतले और खाने पीने का सामान माइनर में फेंक देते हैं।


वह पानी के माध्यम से बाहर गंगा में आ जाता है। जिससे लोगों की भावनाए आहत होती हैं।


माइनर को लोहे का पाइप डालकर पटवाया जाए, या फिर शराब की दुकानें माइनर के किनारे से बंद कराई जाए। यह मांग पिछली बार भी तीर्थ पुरोहितों द्वारा उठाई गई, लेकिन आज तक समाधान नहीं निकला।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।