मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

BJP के लोग 'झूठ के सिवाय' कुछ नहीं बोलते: सिराथू में सपा नेता जया बच्च

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के सिराथू में सपा नेता जया बच्चन ने कहा कि,'' ये भूल जाते हैं कि आपके जो मुख्यमंत्री(योगी आदित्यनाथ) हैं उन्होंने तो परिवार को त्याग दिया है। वे परिवार के बारे में क्या जानते ह…

BJP के लोग 'झूठ के सिवाय' कुछ नहीं बोलते: सिराथू में सपा नेता जया बच्च
BJP के लोग 'झूठ के सिवाय' कुछ नहीं बोलते: सिराथू में सपा नेता जया बच्च | फ़ोटो: TVL News

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के सिराथू में सपा नेता जया बच्चन ने कहा कि,'' ये भूल जाते हैं कि आपके जो मुख्यमंत्री(योगी आदित्यनाथ) हैं उन्होंने तो परिवार को त्याग दिया है। वे परिवार के बारे में क्या जानते हैं। वे क्या जानते हैं बहू, बेटी क्या होती हैं। ये लोग झूठ के सिवाय कुछ नहीं बोलते| जया बच्चन ने कहा कि,,''मैं 15 साल पार्लियामेंट में रहीं हूं, इन्होंने झूठ के सिवाय कुछ नहीं कहा है। जब ये सत्ता में है और जब ये सत्ता में नहीं थे, इन्होंने कभी भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक शब्द भी नहीं बोला|



जया बच्चन ने कहा कि,''यूपी की सत्ता में जो लोग बैठे हैं वो कहते हैं कि सपा सरकार ने बेटियों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया। मैं राज्यसभा में 15 साल से हूं भाजपा के लोग जब विपक्ष में थे तब भी महिलाओं के लिए आवाज नहीं उठाई और जब सरकार में हैं तब भी कुछ नहीं कहा|



जया बच्चन ने कहा कि,''बेटियां अपनी सुरक्षा खुद कर लेती हैं और जब भी जरूरत पड़ती है समाजवादी पार्टी आवाज उठाती है।  ये भाजपा के लोग सिर्फ मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं|




जया बच्चन ने कहा कि,''मैं अपने आपको यूपी की बड़ी बहू मानती हूं, डिम्पल जी छोटी बहू हैं।  अमिताभ जी यहाँ से चुनाव लड़े थे तब मैंने जनता से कहा था कि मुंह दिखाई में अपनी बहू को वोट दीजिए। अपनी बहू की लाज रख लीजिए अपने भैया की भी लाज रख लीजिए और पल्लवी पटेल जी को वोट दीजिए|



अपने संबोधन में पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कहा कि,सिराथू की जनता ने अपने बेटे को तो देख लिया उन्होंने धोखा दे दिया। इस बार सिराथू की बहू को जनता मौका देने वाली है।  परिवार कैसे चलाना है और दुख दर्द क्या होता है वो जानती हैं। आप सब की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं| 



उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए कहा,''पल्लवी पटेल जी जमीन से जुड़ी हैं आपके सम्मान के लिए जमीन पर तो बैठ जाएंगी लेकिन कभी स्टूल पर नहीं बैठेंगी।



डिंपल ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा, ''किसान के दो बेटे होते हैं एक बेटा फौज में जाकर देश की सेवा करता है और दूसरा बेटा खेती करता है। बीजेपी ने सेना की भर्ती नहीं निकाली तो एक बेटा सेना में जा नहीं सकता और दूसरा बेटा छुट्टा पशुओं से खेतों की चौकीदारी कर रहा है। उन्होंने कहा,''जनता ऐसी सरकार चाहती है जो पुरानी बातें याद ना दिलाए। खुशहाली और तरक्की लेकर आए |जिसके पास परिवार नहीं है, जिसकी बेटी नहीं है। वो क्या समझेगा कि बेटियों पर क्या गुजरती होगी|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।