मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

सिराथू में उतरीं तीन बहुएं: डिंपल ने केपी मौर्य पर कसा तंज, कहा- आपके सम्मान के लिए पल्लवी पटेल जी जमीन पर तो बैठ जाएंगी ,लेकिन कभी स्टूल पर नहीं बैठेंगी

Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश के कौशांबी के सिराथू में सपा नेता जया बच्चन और डिंपल यादव ने सिराथू से उम्मीदवार पल्लवी पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया| केशव प्रसाद मौर्य पर तंज क…

सिराथू में उतरीं तीन बहुएं: डिंपल ने केपी मौर्य पर कसा तंज, कहा- आपके सम्मान के लिए पल्लवी पटेल जी जमीन पर तो बैठ जाएंगी ,लेकिन कभी स्टूल पर नहीं बैठेंगी
सिराथू में उतरीं तीन बहुएं: डिंपल ने केपी मौर्य पर कसा तंज, कहा- आपके सम्मान के लिए पल्लवी पटेल जी जमीन पर तो बैठ जाएंगी ,लेकिन कभी स्टूल पर नहीं बैठेंगी | फ़ोटो: TVL News

Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश के कौशांबी के सिराथू में सपा नेता जया बच्चन और डिंपल यादव ने  सिराथू से उम्मीदवार पल्लवी पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया| केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए डिंपल यादव ने कहा,''पल्लवी पटेल जी जमीन से जुड़ी हैं आपके सम्मान के लिए जमीन पर तो बैठ जाएंगी लेकिन कभी स्टूल पर नहीं बैठेंगी। 



 पूर्व सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा,''सिराथू की जनता ने अपने बेटे को तो देख लिया उन्होंने धोखा दे दिया। इस बार सिराथू की बहू को जनता मौका देने वाली है।  परिवार कैसे चलाना है और दुख दर्द क्या होता है वो जानती हैं। आप सब की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं|



डिंपल यादव ने कहा,''इस बार तीन बहुएं आपके बीच आई हैं। सिराथू की बहू पल्लवी पटेल जी। इलाहाबाद की बहू जया बच्चन जी और उत्तर प्रदेश की बहू मैं डिंपल यादव| डिंपल यादव ने कहा,''जिसके पास परिवार नहीं है, जिसकी बेटी नहीं है। वो क्या समझेगा कि बेटियों पर क्या गुजरती होगी|



डिंपल यादव ने कहा,'''किसान के दो बेटे होते हैं एक बेटा फौज में जाकर देश की सेवा करता है और दूसरा बेटा खेती करता है। बीजेपी ने सेना की भर्ती नहीं निकाली तो एक बेटा सेना में जा नहीं सकता और दूसरा बेटा छुट्टा पशुओं से खेतों की चौकीदारी कर रहा है।



डिंपल यादव ने कहा,''700 किसानों ने अपनी जान खोई है काले कानूनों के खिलाफ संघर्ष में।  आज किसानों को फसल की रखवाली करनी पड़ रही है जाग-जाग कर।  भाजपा राज में नौकरी हो गई बंद और देंगे भी तो संविदा पर। ऐसी सरकार नहीं चाहिए युवाओं को| सरसों का तेल आज कितना महंगा हो गया है। सिलेंडर कितना महंगा हो गया है। सपा सरकार बनने पर तीन सिलेंडर फ्री मिलेगा महिलाओं को|



डिंपल यादव ने कहा,'''सपा सरकार बनने पर सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा। समाजवादी पेंशन 1500 रुपए महीना और 18000 सालाना मिलेगा। मैं विश्वास दिला कर जा रही हूं कि जैसा हमारे घोषणा पत्र में कहा गया है खास कर महिलाओं के लिए 33 % का आरक्षण दिया जाएगा सभी नौकरियों में।  कन्या विद्याधन के रूप में 12 वीं पास करने पर 36 हजार की धनराशि दी जाएगी। सरकार बनने पर हर महिला को 3 सिलेंडर फ्री दिए जाएंगे। जबकि भाजपा ने सिलेंडर के दाम आसमान पर पहुंचा दिए।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।