मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

,जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे अपने मित्र स्वर्गीय सोनेलाल पटेल जी की भी याद आ रही थी: कौशांबी में PM मोदी

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,''कोरोना के इस काल में आपने कुछ मौसमी नेताओं को भी देखा है। कोरोना आया तो गायब हो गये, कोरोना कंट्रो…

,जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे अपने मित्र स्वर्गीय सोनेलाल पटेल जी की भी याद आ रही थी: कौशांबी में PM मोदी
,जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे अपने मित्र स्वर्गीय सोनेलाल पटेल जी की भी याद आ रही थी: कौशांबी में PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

कौशांबी:  उत्तर प्रदेश के कौशांबी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,''कोरोना के इस काल में आपने कुछ मौसमी नेताओं को भी देखा है। कोरोना आया तो गायब हो गये, कोरोना कंट्रोल हुआ तो फिर आ गए। जब लोग महामारी में परेशान थे तो वो गायब थे। चुनाव आया तो घर से बाहर निकल आए। ये लोग यूपी की जनता को वैक्सीन लगवाने के खिलाफ भड़काते रहे। और जब अपनी बारी आई, तो चुपचाप वैक्सीन लगवा ली। ऐसे मौसमी नेताओं को यूपी की जनता पूरी तरह पहचान चुकी है|



मोदी ने कहा कि,''आज उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान हो रहा है। यूपी की जनता, भाजपा की जीत का चौका मारने के लिए, एनडीए की जीत का चौका मारने के लिए आगे बढ़ रही है|। ये हमारी डबल इंजन की सरकार है, जो पूरी ईमानदारी से कौशांबी के विकास में जुटी है|



PM मोदी ने कहा कि,जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे अपने मित्र स्वर्गीय सोनेलाल पटेल जी की भी याद आ रही थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब, शोषित, पिछड़े, दलित वर्ग के कल्याण में लगा दिया|




मोदी ने कहा कि,''''घोर परिवारवादियों के ये दलाल, गरीब का राशन भी लूट लेते थे। यहां तक की उनके मंत्री, सांसद, विधायक तक इस खेल में शामिल रहते थे। इनके राज में घोटालों का ही राज था। खनन घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, एम्बुलेंस घोटाला, रिवर फ्रंट घोटाला।  आज राज्य की एक-एक पाई जनता की भलाई में लग रही है। उनके राज में ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग बन गया था। आज हुनर का सम्मान हो रहा है और जिले-जिले उद्योग लग रहे हैं|



घोर परिवारवादियों का इतिहास गवाह है कि इन लोगों के हाथ में कभी यूपी की सुरक्षा नहीं दी जा सकती। इनके शासन के दौरान यूपी में एक एक बाद एक आतंकी हमले हुए। दुर्भाग्य ये कि इन धमाकों के आतंकियों को कड़ी सजा के बजाय, समाजवादी सरकार ने उनकी रिहाई के लिए जमीन आसमान एक कर दिया था| इन लोगों को राष्ट्र के सम्मान से जुड़ी हर बात से दिक्कत है। आजादी के बाद राष्ट्र को मजबूती देने का सबसे बड़ा काम किसी ने किया तो वो सरदार पटेल ने किया। सरदार पटेल जी के सम्मान में हमने उनकी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाई है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।