मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

जैसे ही भाजपा की सरकार आई बड़े-बड़े उद्योगपति भारत का पैसा लेकर भाग गए, अभी एक और उद्योगपति 22 हजार करोड़ लेकर भाग गया: अखिलेश यादव

बाराबंकी:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बहराइच, श्रावस्ती, गोण्डा और बाराबंकी के विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में ज…

जैसे ही भाजपा की सरकार आई बड़े-बड़े उद्योगपति भारत का पैसा लेकर भाग गए, अभी एक और उद्योगपति 22 हजार करोड़ लेकर भाग गया: अखिलेश यादव
जैसे ही भाजपा की सरकार आई बड़े-बड़े उद्योगपति भारत का पैसा लेकर भाग गए, अभी एक और उद्योगपति 22 हजार करोड़ लेकर भाग गया: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

बाराबंकी:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बहराइच, श्रावस्ती, गोण्डा और बाराबंकी के विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में जनता को सम्बोधित किया।अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा चुनाव पहली बार देखने को मिल रहा है कि जनता खुद चुनाव लड़ा रही है। भाजपा नेताओं के घर और गाड़ी से झंडा उतर गया है। हर चरण में समाजवादी पार्टी को भाजपा पर बढ़त मिली है। आज भी जनता समाजवादी गठबंधन प्रत्याशियों को वोट दे रही है। आज गठबंधन दूसरा शतक भी लगा देगा। उन्होंने कहा भाजपा नेता समाजवादी पार्टी गठबंधन की रैलियों में उमड़ते जनसैलाब को देखकर ठंडे हो गए। अब भाजपा सुन्न के साथ शून्य हो रही है।



यादव ने कहा कि भाजपा के जो छोटे नेता है वह छोटा झूठ बोल रहे हैं इनके जो बड़े नेता है वह बड़ा झूठ बोल रहे हैं और जो सबसे बड़े नेता है वह सबसे बड़ा सफेद झूठ बोल रहे हैं। इनके झूठ पकड़े गए। भाजपा के लोगों ने कहा था कि सन् 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। क्या किसान की आय दोगुनी हुई? जब किसान खाद लेने गए तो क्या उन्हें खाद मिली? क्या डीएपी भी मिली? भाजपाई कहते थे कि हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में बैठाएंगे लेकिन गरीब की गाड़ी का तेल महंगा करके गाड़ी खड़ी करा दी। आज पेट्रोल 100 के पार हो गया। ये दोबारा आ गए सरकार में तो पेट्रोल 200 रुपए का हो जाएगा। जैसे ही भाजपा की सरकार आई बड़े-बड़े उद्योगपति भारत का पैसा लेकर भाग गए। अभी एक और उद्योगपति 28 बैंकों का 22 हजार करोड़ लेकर भाग गया। गरीब अगर पैसा ना दे पाए तो बैंक उसे परेशान करती है लेकिन लगातार लोग पैसा लेकर भाग रहे है। जो पहले भागे थे वो भी कहां के थे, जो अभी भागा वो भी कहां का है?



यादव ने कहा कि भाजपाई कह रहे थे कि हवाई चप्पल पहनने वाले गरीबों को हवाई जहाज में बैठाएंगे लेकिन इन्होंने तो सब हवाई जहाज बेच दिए। पानी का जहाज बेच दिया, बंदरगाह बेच दिया, ट्रेनें बिकने जा रही है, रेलगाड़ी बिकने जा रही है और रेलगाड़ी के साथ-साथ रेलवे की जमीन भी बिक रही हैं। आरक्षण खत्म करने के लिए मुनाफे वाली सारी संस्थाओं को बेचा जा रहा है। गरीब की जेब से पैसा निकाल कर अमीर की तिजोरी में भर रहे है। खाद, डीजल महंगा। खाद की बोरी से चोरी हो गई। बाबा सीएम ने 11 तारीख को लखनऊ से गोरखपुर की टिकट बुक करा कर रखी हुई है।



श्री यादव ने कहा कि भाजपा के नेता का लैपटॉप वाला वीडियो देख कर लोग लोटपोट हो रहे है। कह रहे है कि 12 वीं के पास इंटरमीडिएट में एडमिशन लेने वालों को लैपटॉप देंगे। शुक्र है इन्होंने ऐसा नहीं कहा कि इंटर के बाद 10 वीं पास करने वालों को लैपटॉप देंगे। कितना घबराए हुए है भाजपा के नेता सोचो। मंत्री पुत्र ने किसानों पर जीप चढ़ा दी। उन्हें अदालत से जमानत मिल गई, लेकिन जनता की अदालत से जमानत नहीं मिलेगी। जनता इनकी जमानत जब्त कराने का काम करेगी। गौशालाओं के लिए जितना भी पैसा आया सरकार के लोगों ने लूट लिया। आज गाय मां भूखी है उनकी जानें जा रही है। बाबा मुख्यमंत्री का प्रिय जानवर टक्कर मार कर जानें ले रहा है। ये हमें नई एबीसीडी सिखा रहे थे। हमने भी कहा कि काका गए है मतलब काले कानून तो बाबा भी जाएंगे।



अखिलेश यादव ने वादा किया कि समाजवादी सरकार बनने पर ये ही नहीं किसानों की हर फसल पर एमएसपी दी जाएगी। चाहे इसके लिए मंडियों का निमार्ण करना पड़े तो करेंगे। 15 दिन में गन्ना भुगतान के लिए कॉरपस फंड बनाएंगे। पुरानी पेंशन को बहाल करेंगे। समाजवादियों ने तय किया है संविदा पर भर्ती नहीं करेंगे और परमानेंट नौकरी देंगे।



यादव ने कहा कि ये चुनाव यूपी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ये चुनाव संविधान को बचाने का है। गंगा जमुनी तहजीब, भाईचारे को बचाने का चुनाव है। आपका भविष्य बचाने का चुनाव है। इसलिए हमने तय किया है कि 300 यूनिट बिजली फ्री होगी। सिंचाई के लिए बिजली फ्री होगी। जब से हमने ये ऐलान किया भाजपा की बिजली गुल हो गई है। हमारे 69000 शिक्षक अभ्यर्थी, शिक्षा मित्रों के साथ भाजपा ने आरक्षण घोटाला और समायोजन में अन्याय कियाा। सपा सरकार बनने पर न्याय होगा। 



उन्होंने कहा,''बेसिक शिक्षा के अध्यापकों को गृह जनपद के 100 किमी के दायरे में पोस्टिंग होगी। महिला शिक्षकों को गृह जनपद में पोस्टिंग देंगे। 12 वीं पास बहनों को 36 हजार रुपए कन्या विद्याधन देंगे। समाजवादी पेंशन को तीन गुना कर 15 सौ रुपए महीना और सालाना 18 हजार रुपये देंगे। पिछली सरकार में 15 लाख लैपटॉप बांटे थे। इस बार भी बाटेंगे। साथ ही 22 लाख रोजगार आईटी के क्षेत्र में देंगे। समाजवादी कैंटीन भी बनाने का काम करेंगे। जिससे गरीबों को 10 रुपए में थाली मिल जाए। सबको मुफ्त राशन साथ में तेल, घी मुफ्त मिलेगा। ये जो राशन मिल रहा है वो मार्च तक ही मिलेगा। सपा का शासन जब तक रहेगा गरीबों को राशन मिलता रहेगा वो भी सरसों के तेल, घी वाला। हम एम्बुलेंस बढ़ाने का भी काम करेंगे, उसे दोगुना कर देंगे। 11 लाख पद सरकार में खाली है। सपा सरकार में लोगों को नौकरी और रोजगार देने का काम होगा।



 यादव ने कहा कि लॉकडाउन के समय एक परिवार, जो नेपाल का रहने वाला था बहराइच के लिए चला। लॉकडाउन लग गया। वह भारत की सीमा में नहीं घुस सकता था । सीमा पर परिवार की गर्भवती महिला का बच्चे का जन्म हुआ और उसका नाम लॉक डाउन रखा गया। सरकार ने उसकी कोई मदद नहीं की लेकिन हमने अपने एमएलसी को भेजकर उस परिवार की ₹100000 से मदद की। जो लोग हम पर घोर परिवारवादी होने का आरोप लगा रहे थे उन्होंने मदद नहीं की। उत्तर प्रदेश में पैदल चलते हुए कुल 90 श्रमिक मरे थे किसी ने इनकी मदद नहीं की। इनके प्रत्येक परिजनों की ₹100000 की मदद सिर्फ समाजवादी पार्टी ने की थी। परिवार वालों का दर्द केवल परिवार वाले ही समझ सकते हैं।



 यादव ने कहा कि भाजपा को जब-जब मौका मिलता है लोगों को तकलीफे ही देते हैं याद करिए जब नोटबंदी लगाई थी जब कहा कि भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। काला धन वापस आ जाएगा। लेकिन ना काला धन वापस आया ना भ्रष्टाचार खत्म हुआ। अगर डबल इंजन सरकार में कोई भी चीज बढ़ी है तो वह बेरोजगारी और महंगाई है। भाजपा ने पूरे पांच साल खुद कोई काम करने के बजाय समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना नाम और रंग देने का काम किया है। एक यूनिट बिजली नहीं बनाई पर बिजली महंगी कर दी। अब इस सबसे ऊबी जनता ने भाजपा के सफाये का मन बना लिया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।