मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मध्यप्रदेश में झारखंड जैसी घटना: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने घर में घुसकर चाकू से 'काटा' युवती का गला, तालाब में मिला आरोपी का शव

खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा में झारखंड जैसा मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते एक युवती के घर में घुस कर उसका गाला चाकू से रेत दिया। सोमवार को मूंदी इलाके के बांगरदा गांव…

मध्यप्रदेश में झारखंड जैसी घटना: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने घर में घुसकर चाकू से 'काटा' युवती का गला, तालाब में मिला आरोपी का शव
मध्यप्रदेश में झारखंड जैसी घटना: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने घर में घुसकर चाकू से 'काटा' युवती का गला, तालाब में मिला आरोपी का शव | फ़ोटो: TVL News

खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा में झारखंड जैसा मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते एक युवती के घर में घुस कर उसका गाला चाकू से रेत दिया। सोमवार को मूंदी इलाके के बांगरदा गांव में युवक ने लड़की को शादी का प्रस्ताव दिया, जिसे ठुकराने पर युवक ने घर में घुसकर लड़की का चाकू से गाला रेत दिया। घर में घुसकर युवक ने लड़की से कहा कि मैं तुझसे प्यार करता हूं और तुम मुझसे शादी करो। लेकिन जब लड़की ने इस बात से इनकार किया था तब युवक ने धारदार चाकू से उसका गला काट दिया। 



 बताया जा रहा, एकतरफा प्यार में लड़की का गला काटने वाले आरोपी युवक ने खुदकुशी कर ली। आरोपी का शव आज बुधवर को गांव के तालाब में मिला। घटना के बाद से पुलिस आरोपी मृतक बबलू (21) पिता रामदास की तलाश में जुटी थी। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में उसका शव देखा। आरोपी बबलू को हाल ही में अनुकंपा में कोटवार की नौकरी मिली थी।



वही,घायल युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल युवती के पिता ने बताया,''हम लोग रिश्तेदार के यहाँ गए थे| बेटी घर पर थी| इसका फायदा उठा कर युवक दीवार फांदकर घर में घुसा, औए बेटी का गाला चाकू से रेत दिया| पीड़ित युवती के पिता ने बताया, "आरोपी नशे का आदी था। वह शराब, गांजे का नशा कर गांव भर में उत्पात करता था।



खंडवा SP विवेक सिंह का कहना है कि,''लड़का और लड़की एक ही समुदाय से हैं। लड़के ने लड़की पर शादी का दबाव डाला लेकिन नहीं मानने पर लड़के ने जानलेवा हमला कर दिया| लड़की का ऑपरेशन हो गया है लेकिन उसकी हालत अभी भी संवेदनशील है।



इससे पहले 23 अगस्त को झारखंड के दुमका से ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। जहां के जरुवाडीह मोहल्ले में रहने वाली 12वीं कक्षा की अंकिता अपने घर में सोई हुई थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले शाहरुख ने खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। 5 दिन इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया था। DIG दुमका ने बताया,''SIT का गठन हो गया है, इसमें 10 सदस्य हैं। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक की निगरानी में जांच हो रही है| 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।