छत्तीसगढ कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे 'मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ' कार्यक्रम का करेंगे प्रदेशव्यापी शुभारंभ
● खरीफ के बीमित किसानों को पॉलिसी का वितरण किया जाएगारायपुर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत शुरू हुए 'मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ' कार्यक्रम का कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे अपने निवास कार्यालय में आयोज…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
छत्तीसगढ कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे 'मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ' कार्यक्रम का करेंगे प्रदेशव्यापी शुभारंभ | फ़ोटो: TVL News
● खरीफ के बीमित किसानों को पॉलिसी का वितरण किया जाएगा
रायपुर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत शुरू हुए 'मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ' कार्यक्रम का कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 01 सितम्बर 2022 को प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे। इस दौरान प्रदेश में खरीफ फसलों के बीमित किसानों को पॉलिसी का वितरण किया जाएगा। सितम्बर माह में शत-प्रतिशत किसानों को पॉलिसी का वितरण करना सुनिश्चित किया गया है।
गौरतलब है कि खरीफ सीजन 2022 में राज्य के लगभग 13 लाख 95 हजार 369 किसानों ने अपनी फसलों का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कराया है। इसमें कृषक अंश के 161.89 करोड़ रूपए और राज्यांश 535.17 करोड़ रूपए एवं केन्द्रांश के रूप में 535.17 करोड़ रूपए इस तरह से कुल 1232.23 करोड़ रूपए प्रीमियम की राशि है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 में खरीफ व रबी की फसलों के लिए छत्तीसगढ़ से कुल 16 लाख 9 हजार 646 किसानों ने योजना के अंतर्गत बीमा कराया था, जिसमें से 6 लाख 89 हजार 324 किसानों को बीमित राशि के रूप में 1340.48 करोड़ रूपए का बीमा दावा भुगतान किया गया था। इसी तरह वर्ष 2020-21 में खरीफ व रबी फसलों के लिए 17 लाख 3 हजार 992 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराया था। जिसमें से 6 लाख 18 हजार 640 किसानों के दावों पर उन्हें 853.81 करोड़ रूपए का दावा भुगतान किया गया था। वहीं 2019-20 में खरीफ व रबी फसल के लिए छत्तीसगढ़ के 18 लाख 52 हजार 853 किसानों ने योजना के तहत बीमा कराया था, जिसमें से 6 लाख 57 हजार 907 किसानों को 1264.34 करोड़ रूपए का बीमा दावा भुगतान किया गया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 31 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।