मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

MP: आदिवासी युवक की पीट-पीट कर हत्या, विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने जाम किया चक्का, फिर आरोपी के घर पर ही जलाया शव

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा अंतर्गत कोठा गांव में आदिवासी युवक की हत्या कर दी गई| इसके बाद आदिवासी समाज के लोगों ने हत्या के खिलाफ थाने के पास मृतक का शव रख कर चक्का जाम कर दिया। पुलिस…

MP: आदिवासी युवक की पीट-पीट कर हत्या, विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने जाम किया चक्का, फिर आरोपी के घर पर ही जलाया शव
MP: आदिवासी युवक की पीट-पीट कर हत्या, विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने जाम किया चक्का, फिर आरोपी के घर पर ही जलाया शव | फ़ोटो: TVL News

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा अंतर्गत कोठा गांव में आदिवासी युवक की हत्या कर दी गई| इसके बाद आदिवासी समाज के लोगों ने हत्या के खिलाफ थाने के पास  मृतक का शव रख कर चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें समझा-बुझा कर मामला शांत करवाया। लेकिन जब शव गांव लेकर पहुँचे तो आदिवासी समाज के लोगों ने आरोपी के घर के सामने ही मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।



 खंडवा के SP विवेक सिंह ने बुधवार (फरवरी 22, 2023) को बताया,''आदिवासी समाज के एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। अन्य समाज ने लोगों ने उसके साथ मारपीट की। घटना को लेकर आदिवासी समाज के लोगों ने चक्का जाम किया था। जब शव गांव में पहुंचा तो शमशान घाट ले जाने के दौरान आरोपी का घर पर जबरन लोगों ने अंतिम संस्कार किया|



बता दें कि, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के कोठा गांव में आरोपियों (अन्य समाज) ने मंगलवार (21 फरवरी 2023) को एक कोरकू आदिवासी युवक को पीट पीटकर मार डाला था| इससे गुस्साए आदिवासी समाज के लोगों ने खालवा कार्यालय के सामने मुख्य रोड पर चक्का जाम कर दिया। ये लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद वे शव लेकर वापस लौट गए। लेकिन आदिवासी समाज के लोगों ने शाम के समय शव को आरोपी के घर के सामने ही जला दिया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।