मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

MP के खरगोन में कर्फ्यू: शहर में 1300 पुलिस कर्मी तैनात, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी

खरगोन: रामनवमी पर भड़की हिंसा की चिंता अब ईद के मौके पर भी दिखायी दे रही है। मध्य प्रदेश के खरगोन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मध्य प्रदेश के खरगोन में दंगों के 22 दिन बाद कर्फ्यू के बीच ही…

MP के खरगोन में कर्फ्यू: शहर में 1300 पुलिस कर्मी तैनात, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
MP के खरगोन में कर्फ्यू: शहर में 1300 पुलिस कर्मी तैनात, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी | फ़ोटो: TVL News

खरगोन: रामनवमी पर भड़की हिंसा की चिंता अब ईद के मौके पर भी दिखायी दे रही है।  मध्य प्रदेश के खरगोन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मध्य प्रदेश के खरगोन में दंगों के 22 दिन बाद कर्फ्यू के बीच ही त्योहार मनाए जा रहे हैं। यहां सुरक्षा के मद्देनजर 1300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 


मध्य प्रदेश के खरगोन में ईद और अक्षय तृतीया के मौके पर 24 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया है। शहर में लोगों से घर पर ही त्योहार मनाने को कहा गया है। 



खरगोन के एसपी रोहित केसवानी ने बताया,''आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में कुल 1,300 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। कर्फ्यू लगने से सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे, कोई ढील नहीं दी जाएगी|



बता दें कि 10 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर यहां हिंसा भड़क गई थी। लोगों को रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खरीदारी करने की छूट दी गई है। यहां के कलेक्टर सुमेर सिंह मुजालदा ने कहा कि 2 मई और तीन मई को कर्फ्यू से छूट नहीं दी जाएगी। 



खरगोन के एएसपी अंकित जायसवाल ने बताया,''अभी शहर में शांति है। कल यह तय हुआ था कि किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी तो जनता ने भी इस आदेश का सम्मान किया है। पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद है। करीब 1300 सुरक्षाकर्मी फील्ड पर उपस्थित है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।