मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गुजरात: खेड़ा में नवरात्रि समारोह के दौरान पथराव, आधा दर्जन घायल, नौ लोग गिरफ्तार

खेड़ा: गुजरात के खेड़ा में नवरात्रि समारोह के दौरान पथराव की घटना हुई। मामले में 6 लोग घायल हुए हैं। यह घटना सोमवार की रात उंधेला गांव में नवरात्रि समारोह के दौरान हुई| उंधेला गांव में नवरात्रि समारो…

गुजरात: खेड़ा में नवरात्रि समारोह के दौरान पथराव, आधा दर्जन घायल, नौ लोग गिरफ्तार
गुजरात: खेड़ा में नवरात्रि समारोह के दौरान पथराव, आधा दर्जन घायल, नौ लोग गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

खेड़ा:  गुजरात के खेड़ा में नवरात्रि समारोह के दौरान पथराव की घटना हुई। मामले में 6 लोग घायल हुए हैं। यह घटना सोमवार की रात उंधेला गांव में नवरात्रि समारोह के दौरान हुई|  उंधेला गांव में नवरात्रि समारोह के दौरान एक गरबा समारोह में पथराव में छह लोग घायल हो गए। घटना के सिलसिले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।



घटना की खबर मिलते ही खेड़ा जिले के डीएसपी राजेश गढ़िया, खेड़ा स्थानीय अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंच गई थी|



पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गांव के मुखिया ने गांव के बीचोबीच गरबा कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसके पास ही एक मंदिर और एक मस्जिद है. कार्यक्रम में महिलाएं और पुरुष भाग ले रहे थे, तभी दूसरे समुदाय का एक समूह मौके पर पहुंचा और उन्हें रुकने के लिए कहा गया। इसके बाद समूह ने पथराव किया जिसमें छह लोग घायल हो गए।



खेड़ा के DSP राजेश गढ़िया ने कहा, "उंधेला गांव में बीती रात नवरात्रि समारोह के दौरान आरिफ और जहीर नाम के 2 लोगों के नेतृत्व में एक गुट के द्वारा कुछ अव्यवस्था की गई।बाद में उनके द्वारा पथराव किया गया जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं। सभी अभियुक्तों की पहचान की जा रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस बल की तैनाती कर आवश्यक प्रबंध किए गए हैं|



वही, वडोदरा पुलिस की 'शी टीम' महिला सुरक्षा के लिए गरबा मैदानों की निगरानी कर रही है। 'शी टीम' की ACP राधिका भराई ने कहा, "शी टीमें हर गरबा ग्राउंड में ट्रेडिशनल ड्रेस में जाकर निगरानी करेंगी। लड़कियों से कोई छेड़खानी करते पकड़ा जाएगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।