कोलकाता: ECI अस्पताल से ED कार्यालय ले जाते समय एक महिला ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी पर जूता फेंका। महिला ने कहा, "मैं उन पर अपना जूता फेंकने आई थी। उन्होंने गरीब लोगों से पैसे लिए हैं। मुझे खुशी होती अगर जूता उनके सर पर लगा होता।"
गौरतलब है कि, SSC भर्ती घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने 23 जुलाई 2022 को पार्थ चटर्जी को कोलकाता में उनके आवास से गिरफ्तार किया था।
अर्पिता मुखर्जी के घर से मिला 20 करोड़ नकद
पार्थ चटर्जी के करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपए बरामद किए जाने के एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को भी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था|
कोर्ट ने पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को 3 अगस्त तक ED कस्टडी में भेजा
इसके बाद कोलकाता की विशेष अदालत ने 25 जुलाई 2022 को पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अभिनेत्री और मॉडल अर्पिता मुखर्जी को 3 अगस्त तक ईडी (ED) की हिरासत में भेज दिया था।
अर्पिता मुखर्जी के घर से मिला 20 करोड़ नकद
अर्पिता के घर से 20 करोड़ मिलने के बाद पार्थ चटर्जी गिरफ्तार
पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर से मिला 'नोटों और गहनों' का ढेर