नई दिल्ली: Gujarat Assembly Polls 2022: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने गुजरात विधानसभा चुनाव ( Gujarat Assembly Polls 2022) के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है| आम आदमी पार्टी ने इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने भीमाभाई चौधरी को देवदर, जगमाल वाला को सोमनाथ, अर्जुन रथवा को छोटा उदयपुर से टिकट मिला है| राजकोट दक्षिण से शिवलाल बरसिया, राजकोट रूरल से वशराम सगठिया को टिकट दिया गया है|
इसके अलावा बेचराजी से सागर रबारी, कामरेज से राम धदुक, गरियाधारी से सुधीर वाघानी, बारदोली से राजेंद्र सोलंकी, नरोदा से ओमप्रकाश तिवारी को उम्मीदवार बनाया है।
गुजरात विधानसभा की182 सीटों के लिए दिसंबर 2022 में चुनाव हो सकते हैं। गुजरात में पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा को 99 सीटें मिलीं थीं। लेकिन कांग्रेस ने इस चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। कांग्रेस को इस चुनाव में 77 सीटें मिलीं थीं।