कोलकाता: पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (SSC) भर्ती घोटाला मामला: पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को 1 दिन की ED कस्टडी में भेजा गया।अर्पिता मुखर्जी को आज बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 1 दिन की ED कस्टडी में भेजा गया| ईडी ने भर्ती घोटाले मामले में अर्पिता मुखर्जी के आवासीय परिसर से लगभग 20 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं।
पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को ले जा रहा वाहन एक छोटी सी दुर्घटना का शिकार हो गया। हाजसा उन्हें कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट से CGO कॉम्प्लेक्स ले जाते वक्त हुआ। उन्हें SSC घोटाला मामले में एक दिन की ED हिरासत में भेजा गया है।
अर्पिता मुखर्जी के वकील नीलाद्री भट्टाचार्य ने कहा,'यह केस स्पेशल कोर्ट में ही चल सकता है। ED ने 14 दिनों की हिरासत मांगी थी जिसे अस्वीकार कर दिया गया था। कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड नहीं दी है, सिर्फ 1 दिन की रिमांड दी गई है। उन्हें कल विशेष अदालत में पेश किया जाएगा|
अर्पिता मुखर्जी, अभिनेत्री और मॉडल हैं। 22 जुलाई 2022 को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल में वाणिज्य व उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के पास से 20 रुपये बरामद किए गए हैं।
अर्पिता मुखर्जी के घर से मिला 20 करोड़ नकद
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (WBBPE) में भर्ती अनियमितताओं की चल रही जांच के संबंध में अर्पिता मुखर्जी के आवास पर छापा मारा था। इस दौरान अभिनेत्री और मॉडल अर्पिता मुखर्जी के घर से 2000 और 500 रुपये के बंडल्स प्राप्त हुए।
अर्पिता के घर से 20 करोड़ मिलने के बाद पार्थ चटर्जी गिरफ्तार
छापामारी के दौरान अर्पिता मुखर्जी के घर से पैसों के अलावा 20 कीमती मोबाइल फोन, सोना, विदेशी मुद्रा, जमीन के दस्तावेज मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में अर्पिता को बंगाल के मंंत्री पार्थ चटर्जी की कानूनी सलाहकार बताया जा रहा है। 23 जुलाई 2022 को ईडी के अधिकारी ने अभिनेत्री से पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पार्थ चटर्जी को 2 दिन की ED कस्टडी में भेजा गया