मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कानपुर में घंटाघर के पास 'गिरी' तीन मंजिला इमारत': एक की मौत , दो लोग घायल

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के घंटाघर के पास सुतरखाना में आज देर शाम अचानक तीन मंजिला जर्जर बिल्डिंग के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई और 2 लोग घायल हुए हैं| सूचना पर…

कानपुर में घंटाघर के पास 'गिरी' तीन मंजिला इमारत': एक की मौत , दो लोग घायल
कानपुर में घंटाघर के पास 'गिरी' तीन मंजिला इमारत': एक की मौत , दो लोग घायल | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के घंटाघर के पास सुतरखाना में आज देर शाम अचानक तीन मंजिला जर्जर बिल्डिंग के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई और 2 लोग घायल हुए हैं| सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू कर रही है। घायलों को इलाज के लिए उर्सला हॉस्पिटल भेजा गया है।



घंटाघर के पास सुतरखाना में वक्फ बोर्ड की जमीन पर तीन मंजिला जर्जर बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग में दिलशाद, जावेद, नफीस, शहंशा, चांदनी, बृजेंद्र और चांदनी अपने परिवार के साथ रहती हैं। बिल्डिंग में ही नीचे एक ताज मुस्लिम नाम से होटल बना हुआ है। 



रविवार रात 07:30 बजे करीब जर्जर बिल्डिंग का अगला हिस्सा भरभरा कर ढह गया। मलबे में नीचे होटल में बैठे आवास विकास निवासी बृजेंद्र, शहजादे और कुली बाजार निवासी मजहर आलम घायल हो गए। जबकि बिल्डिंग में रहने वाला नफीस मलबे में दब गए। इस हादसे में नफीस गंभीर रूप से घायल हो गए|



सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की फोर्स ने रेस्क्यू कर घाय???ों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया| जहां पर गंभीर रूप से घायल नफीस की मौत हो गई|



पुलिस ने कहा,'आज  लगभग 19:30 बजे बड़ी मस्जिद घंटाघर के पास स्थित आवास संख्या 71/179 का सामने का भाग अचानक गिर गया ,जिसके नीचे दुकान पर मौजूद दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए|  घायलों को उपचार हेतु के पी एम अस्पताल भिजवाया गया|



मकान के ऊपरी भाग के बरामदे में सोए हुए नफीस उम्र 65 वर्ष पुत्र अब्दुल नबी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बचाव कार्य के दौरान निकालकर स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस के माध्यम से हैलट अस्पताल भेजा गया|  जहां पर चिकित्सकों द्वारा इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया है।



 पुलिस ने कहा,' पंचायत नामा की कार्यवाही की जा रही है, लॉ एण्ड ऑर्डर की स्थिति सामान्य है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।