मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पश्चिम बंगाल: पत्नी के TMC में शामिल होने से BJP सांसद नाराज, भेजेंगे तलाक का नोटिस

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में अगले चंद माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है। राज्य में दल-बदल की भी शुरुआत हो गई है।…

पश्चिम बंगाल: पत्नी के TMC में शामिल होने से BJP सांसद नाराज, भेजेंगे तलाक का नोटिस
पश्चिम बंगाल: पत्नी के TMC में शामिल होने से BJP सांसद नाराज, भेजेंगे तलाक का नोटिस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में अगले चंद माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है। राज्य में दल-बदल की भी शुरुआत हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई नेता भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो चुके हैं| अब बारी बीजेपी से टीएमसी में नेताओं के आने की है|



इसकी शुरुआत बीजेपी सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता से हुईं| सुजाता ने आज बीजेपी को छोड़कर टीएमसी की सदस्यता ले ली| इसके बाद बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने अपनी पत्नी को तलाक देने की तैयारी कर ली है|, खबर के मुताबिक, भाजपा सांसद अपनी पत्नी के टीएमसी में शामिल होने से नाराज हो गए हैं और उन्होंने अपनी पत्नी सुजाता को तलाक नोटिस भेजने का फैसला किया है। सौमित्र खान वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के बिश्नुपुर से सांसद हैं।




कोलकाता में सोमवार को सुजाता मंडल खान तृणमूल सांसद सौगत राय और प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। सुजाता मंडल के टीएमसी ज्वॉइन करने से उनके पति और बीजेपी सांसद सौमित्र खान नाराज हैं|उन्होंने सुजाता को तलाक का नोटिस भेजने की तैयारी की है| इसके साथ ही सुजाता के घर की सुरक्षा में लगे जवानों को भी हटा दिया गया है| 




टीएमसी में शामिल होने के बाद सुजाता ने कहा, मैंने राज्य में पार्टी को ऊपर लाने का काम किया था, लेकिन अब भाजपा में कोई सम्मान नहीं है। एक महिला होने के नाते, मेरे लिए पार्टी में रहना मुश्किल था।


उन्होंने कहा, भाजपा केवल तृणमूल से भ्रष्ट नेताओं को अपने पाले में कर रही है और अपनी पार्टी बनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा में छह मुख्यमंत्री और 13 डिप्टी सीएम चेहरे हैं! राज्य में भाजपा का कोई सीएम चेहरा नहीं है। मुझे लगता है कि ममता बनर्जी के लिए काम करना एक महिला के रूप में मेरे लिए सम्मानजनक होगा।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।