मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

चौधरी चरण सिंह की जयंती को ‘किसान दिवस‘ के रूप में मनाएगी सपा, 25 दिसम्बर को 'समाजवादी किसान घेरा' का होगा आयोजन

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता में गांव-खेती और किसान रहे हैं। इस पार्टी के कार्यकर्ता भी ज्यादातर किसान हैं, इ…

चौधरी चरण सिंह की जयंती को ‘किसान दिवस‘ के रूप में मनाएगी सपा, 25 दिसम्बर को 'समाजवादी किसान घेरा' का होगा आयोजन
चौधरी चरण सिंह की जयंती को ‘किसान दिवस‘ के रूप में मनाएगी सपा, 25 दिसम्बर को 'समाजवादी किसान घेरा' का होगा आयोजन | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता में गांव-खेती और किसान रहे हैं। इस पार्टी के कार्यकर्ता भी ज्यादातर किसान हैं, इसलिए खेती से जुड़े सवालों पर इसकी चिंता स्वाभाविक है। भाजपा सरकार की नीतियां कारपोरेट की पोषक हैं। तीन कृषि अधिनियम बनाकर भाजपा सरकार ने किसानों के हितों पर गहरी चोट की है। इससे देश का किसान आंदोलित और आक्रोशित है। समाजवादी पार्टी किसानों के संघर्ष में उनके साथ है। भारत बंद में भी समाजवादी पार्टी किसानों के पक्ष में खड़ी रही।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,''उत्तर प्रदेश की राजनीति में किसाानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी हैं। 23 दिसम्बर 2020 को उनकी जयंती है। समाजवादी पार्टी इसे ‘किसान दिवस‘ के रूप में मनाएगी। 25 दिसम्बर 2020 को समाजवादी किसान घेरा का आयोजन होगा। गांव के स्तर पर किसानों के बीच अलाव जलाकर समाजवादी नेता भाजपा की किसान विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे। 25 दिसम्बर 2020 को महाराजा बिजली पासी जयंती मनाई जाएगी। 



अखिलेश यादव ने कहा है कि, भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किया गया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। न तो किसानों को लाभकारी समर्थन मूल्य मिला, नहीं उत्पादन लागत का ड्योढ़ा दाम मिला। मंहगाई और कर्ज से त्रस्त किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में तो दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं है। गन्ना किसानों का अभी तक बकाया अदा नहीं हुआ। किसानों की खेती कारपोरेट के हाथों गिरवी रखने तथा खेती पर से किसानों का स्वामित्व छीनने के लिए भाजपा सरकार तीन नए कानून ले आई है। इस कानून से किसान का हक और सम्मान दोनों छिन जाएंगे। इसलिए पूरे देश में किसान आंदोलन चल रहा है। 



अखिलेश यादव ने कहा है कि,समाजवादी पार्टी किसान को भाजपा की कुनीतियों से अवगत कराने के लिए ही समाजवादी पार्टी किसान घेरा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है क्योंकि भाजपा नेतृत्व किसानों में भ्रम और भय फैलाकर अपनी राजनीतिक स्वार्थ पूरा करना चाहता है। किसानों को भाजपा नेता बदनाम कर रहे हैं। इस सबके खिलाफ समाजवादी पार्टी संघर्षरत है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।