मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार TMC नेता अनुब्रत मंडल की बेटी से CBI की पूछताछ

कोलकाता: मवेशी तस्करी घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारियों की एक टीम शुक्रवार सुबह 11.30 बजे तृणमूल कांग्रेस के नेता और पार्टी के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के बोलपुर…

मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार TMC नेता अनुब्रत मंडल की बेटी से CBI की पूछताछ
मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार TMC नेता अनुब्रत मंडल की बेटी से CBI की पूछताछ | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता:  मवेशी तस्करी घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारियों की एक टीम शुक्रवार सुबह 11.30 बजे तृणमूल कांग्रेस के नेता और पार्टी के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के बोलपुर स्थित आवास पर पहुंच गई और उनकी बेटी सुकन्या मंडल से पूछताछ शुरू की। फिलहाल अनुब्रत मंडल आसनसोल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं|



11 अगस्त की सुबह सीबीआई अधिकारियों ने केंद्रीय बलों के साथ बोलपुर में तृणमूल के नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया गया था| वह फिलहाल जेल में है और जेल में ही जाकर सीबीआई ने कई बार पूछताछ की है| अब उनकी बेटी से सीबीआई पूछताछ कर रही है|



बता दें कि अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारियों ने दावा किया था कि कई संपत्तियों के निशान मिले हैं| जांचकर्ताओं ने बीरभूम इलाके में कई ड्राइवरों पर छापेमारी की थी| उन्हीं राइस मिलों में से एक है ‘भोले बम राइस मिल’ था| चावल मिल के पूर्व मालिक श्यामल मंडल को पूछताछ के लिए अस्थायी शिविर में बुलाया गया था| शुक्रवार को भी उनसे पूछताछ की गई|



बता दें कि अनुब्रत मंडल को गाय तस्करी के मामले में 11 अगस्त को , गिरफ्तार किया गया था| सीबीआई सूत्रों के मुताबिक गौ तस्करी मामले में कई सवालों के जवाब पाने के लिए वे अनुब्रत मंडल से पूछताछ कर रहे हैं| सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, गाय तस्करी मामले की जांच के दौरान अनुब्रत मंडल की बेटी और उसके रिश्तेदारों के नाम कई संपत्तियां मिली हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।