मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने SCO समिट 2023 की मेजबानी के लिए भारत को बधाई दी, रूस के राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

समरकंद (उज्बेकिस्तान) : चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अगले साल शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी के लिए भारत को बधाई दी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिन…

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने SCO समिट 2023 की मेजबानी के लिए भारत को बधाई दी, रूस के राष्ट्रपति ने भी दी बधाई
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने SCO समिट 2023 की मेजबानी के लिए भारत को बधाई दी, रूस के राष्ट्रपति ने भी दी बधाई | फ़ोटो: TVL News

समरकंद (उज्बेकिस्तान) चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अगले साल शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी के लिए भारत को बधाई दी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस अवसर हाथ मिलाया|  अगले साल शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत को बधाई देते हुए, शी जिनपिंग ने कहा: "हम अगले साल भारत की अध्यक्षता के लिए समर्थन करेंगे।" 



रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी भारत को अगले साल शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए बधाई संदेश दिया|वही, पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे| इस दौरान दोनों नेताओं की बातचीत का एजेंडा व्यापार और राजनीति होगा|



अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय बैठक करेंगे या नहीं। बैठक के बारे में पूछे जाने पर विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा, "जब प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय बैठकों का कार्यक्रम सामने आएगा तो हम आपको पूरी तरह से अवगत कराएंगे।"



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल, गुरुवार रात उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान के समरकंद पहुंच गए थे।



उज्बेकिस्तान के समरकंद में SCO शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम भारत को एक विनिर्माण हब बनाने पर प्रगति कर रहे हैं। इस वर्ष भारत की अर्थव्यवस्था में 7.5% वृद्धि की आशा है जो विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक होगी। हम जन-केंद्रित विकास मॉडल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं| हम प्रति क्षेत्र में नवाचार का समर्थन कर रहे हैं। आज भारत में 70,000 से अधिक स्टार्ट-अप हैं जिनमें 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।