मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कोलकाता: चुनाव प्रचार पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में गांधी मूर्ति के सामने ममता का धरना

कोलकाता: चुनाव प्रचार पर लगाए गए बैन के विरोध में चुनाव आयोग के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में गांधी मूर्ति के पास धरना प्रदर्शन कर रही है। चुनाव आयोग की ओर से 24 घंटे के प…

कोलकाता: चुनाव प्रचार पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में गांधी मूर्ति के सामने ममता का धरना
कोलकाता: चुनाव प्रचार पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में गांधी मूर्ति के सामने ममता का धरना | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता:  चुनाव प्रचार पर लगाए गए बैन के विरोध में चुनाव आयोग के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में गांधी मूर्ति के पास धरना प्रदर्शन कर रही है। चुनाव आयोग की ओर से 24 घंटे के प्रचार प्रसार पर रोक लगाने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठ गई हैं। सीएम ममता बनर्जी ने अपने चुनाव अभियान पर 24 घंटे के लिए प्रतिबंध लगाने के चुनाव आयोग के फैसले का विरोध करने के लिए कोलकाता में धरना शुरू किया|




पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के प्रचार में ममता बनर्जी ने मुस्लिम वोट को लेकर बयान दिया था। तीन अप्रैल को, बनर्जी ने हुगली में ताराकेश्वर की चुनाव रैली के दौरान मुस्लिम मतदाताओं से कहा कि  वे अपने वोट को विभिन्न पार्टियों के बीच विभाजित न होने दें |। इसी पर चुनाव आयोग ने उनपर प्रचार प्रसार करने से रोक दिया। ममता बनर्जी 12 अप्रैल रात 8 बजे से 13 अप्रैल रात 8 बजे तक किसी भी चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेंगी। चुनाव आयोग की इस कार्रवाई के खिलाफ ममता बनर्जी धरना दे रही हैं




ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर रोक लगने के बाद टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया है| डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि भाजपा जानती है कि हम चुनाव जीत रहे हैं। इसलिए ममता बनर्जी पर चुनाव आयोग की ओर से कार्रवाई हो रही है।  



 चुनाव आयोग के पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाए जाने पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि,'' चुनाव आयोग का यह फैसला असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। चुनाव आयोग अब BJP आयोग रह गया है। आयोग सत्ता के लोगों की गुलामी कर रहा है। वह बीजेपी के सेल की तरह काम कर रहा है|




ममता बनर्जी के धरने पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि,''वे चुनाव को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। चुनाव आयोग को निशाना बना रहे हैं। EVM को लूटने के लिए बोल रहे हैं। केंद्रीय बलों पर हमला कराया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी ममता बनर्जी की है। वे आयोग का निर्णय न मानकर आंदोलन कर रही हैं। एक CM को यह शोभा नहीं देता|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।