लखनऊ:उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने उ0प्र0 में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में तृतीय चरण के कानपुर देहात, बलरामपुर, अमेठी, उन्नाव, शामली, देवरिया, सिद्धार्थनगर, औरैया, पीलीभीत, मिर्जापुर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, हमीरपुर, मेरठ, जालौन, बाराबंकी एवं बलिया जनपदों के कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों की घोषणा की है।
कांग्रेस ने शामली 13, पीलीभीत 18 ,मुरादाबाद 13, कानपुर देहात 23 , जालौन 22, मेरठ 20 , हमीरपुर 13, फिरोजाबाद 12, औरैया 11, अमेठी 34, बलिया 32, बलरामपुर 28, बाराबंकी 43, देवरिया 30, मिर्जापुर 30, सिद्धार्थनगर 30, उन्नाव 36 की लिस्ट जारी की है| यूपी में पंचायत चुनाव के तीसरा चरण के लिए 26 मार्च को वोटिंग होगी और 2 मई को सभी पंचायत चुनाव के रिजल्ट घोषित होंगे|
बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 20 जिलों में नामांकन 13 एवं 15 अप्रैल को दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 16-17 अप्रैल को होगी और उम्मीदवार 18 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे।
तीसरे चरण में शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर और बलिया जिले में चुनाव होना है। इसमें 20 जिला पंचायतों के 746 वार्डों, 16801 क्षेत्र पंचायत वार्डों, 14379 ग्राम प्रधान और 180473 ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पदों के लिए चुनाव होंगे।