मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पश्चिम बंगाल: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव, विजयवर्गीय बोले-लगा जैसे हम अपने ही देश में नहीं हैं

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने डायमंड हार्बर में एक सड़क को अवरुद्ध करने का प्रयास किया, जहां से भाजपा अध्यक्ष ज…

पश्चिम बंगाल: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव, विजयवर्गीय बोले-लगा जैसे हम अपने ही देश में नहीं हैं
पश्चिम बंगाल: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव, विजयवर्गीय बोले-लगा जैसे हम अपने ही देश में नहीं हैं | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने डायमंड हार्बर में एक सड़क को अवरुद्ध करने का प्रयास किया, जहां से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफिला गुजर रहा था। प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले पर भी पथराव किया।काफिले में शामिल भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। वह बाल-बाल बच गए। दोनों ही नेता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करने के लिए दक्षिण 24 परगना जा रहे थे।



दक्षिण 24 परगना में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि,''मैं इस हमले में घायल हो गया हूं। पार्टी अध्यक्ष की कार पर भी हमला किया गया। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पुलिस की मौजूदगी में, गुंडों ने हम पर हमला किया। ऐसा लगा जैसे हम अपने ही देश में नहीं हैं|



विजयवर्गीय ने कहा कि,हमारे ऊपर पथराव होने से हमें चोटे आईं। यह अराजकता की हद है। मैं बंगाल की जनता से पूछना चाहता हूं, क्या बंगाल में राजनितिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस तरह से स्वागत किया जाता है? जनता इस दिशा में निर्णय करें कि बंगाल की संस्कृति का अपमान कब तक होने देंगे हम|


दक्षिण 24 परगना में भाजपा नेता अनुपम हाजरा ने कहा कि,यह एक पूर्व नियोजित हमला था, पुलिस प्रदर्शनकारियों की मदद कर रही थी। कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है|




दक्षिण 24 परगना में एक बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि,''आज मैं यहां आया हूं,रास्ते में मुझे जो दृश्य देखने को मिला, वो इस बात को बताता है कि ममता जी के राज में बंगाल अराजकता और असहिष्णुता का पर्यायवाची बन चुका है आज मैं यहां पहुंचा हूं तो मां दुर्गा के आशीर्वाद से पहुंचा हूं|




नड्डा ने कहा कि,'टीएमसी के कार्यकर्ताओं और उनके गुंडों ने प्रजातंत्र का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ये अराजकता ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है, ममता जी की सरकार यहां से जाने वाली है, और बंगाल में कमल खिलने वाला है| नड्डा ने कहा कि,'मैं इसलिए सुरक्षित हूं क्योंकि मेरे पास बुलेट प्रूफ गाड़ी थी। वरना आज कोई ऐसी गाड़ी नहीं थी जिस पर हमला न हुआ हो। इस गुंडाराज को खत्म करके प्रजातंत्र को यहां आगे बढ़ाना है: दक्षिण 24 परगना में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 




भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि,'बंगाल संस्कृति, सभ्यता के लिए जाना जाता है, लेकिन ममता जी ने जिस तरह का कृत्य किया है, जिस तरह से वो सरकार चला रही हैं, उन्होंने बंगाल को आज नीचे लाने का काम किया है। हमें बंगाल को फिर ऊपर उठाना है और सोनार बांग्ला बनाना है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।