कोलकाता. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ब्रिटेन से आए दो यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं| कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारी ने कहा,रविवार को यूके से कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचे दो यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं| स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 222 यात्रियों को लेकर एक विमान ब्रिटेन से रविवार रात नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचा था|
पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने कहा,' 25 यात्रियों के पास कोविड रिपोर्ट नहीं थी| इसलिए उन्हें करीबी पृथक केन्द्र में ले जाया गया और वहां उनकी कोरोना वायरस की जांच की गई| इनमें दो यात्री संक्रमित पाए गए हैं|कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सात दिन के पृथकवास में रहना होता है|
ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सामने आने के कारण सोमवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घोषणा में बताया कि भारत ने UK से आने वाली सभी उड़ानें 31 दिसंबर तक के लिए निलंबित कर दिया है|
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया,'यूनाइटेड किंगडम से खबरें हैं कि एक नए तरह का वायरस तेजी से फैल रहा है। इसलिए हमने 22 दिसंबर 23:59 बजे से ब्रिटेन से आने और जाने वाली सभी उड़ानों को 31 दिसंबर 2020 तक अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है|
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया,''बेल्जिमय, फ्रांस और जर्मनी ने पहले ही यूनाईटेड किंगडम की हवाई यात्राओं को स्थगित कर दिया है। अगर हमें जानकारी मिलती है कि कहीं और भी नए तरह का वायरस है तो हम उसपर विचार करेंगे| पुरी ने बताया,'यूनाइटेड किंगडम से आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों को 22 दिसंबर के 23:59 बजे तक RT-PCR जांच कराना अनिवार्य है|