पश्चिम बंगाल: खबरों के मुताबिक कोलकाता के मोमिनपुर में दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हुआ। मोमिनपुर इलाके में बीती रात हिंसा हो गई| जिसके बाद एक समूह के लोगों ने कल हिंसा के विरोध में कोलकाता के एकबालपुर पुलिस स्टेशन को को घेरा था। मोमिनपुर हिंसा के बाद मोमिनपुर इलाके में धारा 144 लागू है।
दक्षिण कोलकाता के मोमिनपुर में दो समुदायों के बीच हुई छिटपुट झड़पों के सिलसिले में 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। रविवार की देर रात से शुरू हुई और सोमवार सुबह तक जारी संघर्षों को और बढ़ने से रोकने के लिए भारी पुलिस दल को तैनात किया गया। इलाके में धारा 144 लागू है।
मोमिनपुर हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मोमिनपुर हिंसा और कानून और व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एकबालपुर पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ को लेकर केंद्रीय बलों की तत्काल तैनाती का अनुरोध किया है।
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी, भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल, पार्टी विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मोमिनपुर इलाके में हिंसक झड़प के बाद आज पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एल गणेशन से मुलाकात की। एलओपी सुवेंदु अधिकारी और भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने कल मोमिनपुर इलाके में हुई हिंसक झड़प के संबंध में राज्यपाल एल गणेशन से मिलने के लिए पार्टी विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य विधानसभा से राजभवन तक मार्च किया।
पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल एल.गणेशन को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें भाजपा विधायक दल ने मोमिनपुर हिंसा के मद्देनजर राज्यपाल से केंद्रीय बलों को तैनात करने, एक उच्च स्तरीय समिति बनाने और NIA जांच जैसे तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया गया है।
मोमिनपुर में हुई हिंसक झड़पों पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि,''ये पूरी तुष्टीकरण की राजनीति का सबूत है। CAPF को बुलाना चाहिए। NIA द्वारा जांच होनी चाहिए। जितना भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई होनी चाहिए|
जानकारी के मुताबिक, मोमिनपुर इलाके में हिंसक झड़प हुई| कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई है... पथराव की घटनाएं हुई| हिंसा के बाद बीती देर रात बड़ी संख्या में लोगों ने एकबलपुर थाने का घेराव किया| वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है| मौके पर आरएएफ भी तैनात है|