कोटा: कोटा में बाढ़ की स्थिति पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,''मैं समझता हूं कि प्रशासन, सेना आदि सभी ने अच्छा काम किया। किसी भी चीज की कमी नहीं रही और सुकून की बात है कि किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं हुई। मगर नुकसान बहुत हुआ और इसको लेकर हम सर्वे करवा रहे हैं|
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,'ये सब मध्य प्रदेश के चंबल से पानी आने की वजह से हुआ इसलिए हमारी प्रधानमंत्री जी से बार-बार मांग हो रही है कि आप ERCP योजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर दीजिए|
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा में राहत कैंप में मौजूद अतिवृष्टि प्रभावित लोगों से मुलाकात कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. कैंप में मौजूद लोगों ने सरकार एवं प्रशासन द्वारा की गईं व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता जताई.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, पीपलदा विधायक रामनारायण मीणा, सांगोद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर के साथ कोटा जिले में राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा तक अतिवृष्टि के कारण बनी स्थिति का मुआयना किया।
बाराँ में बाढ़ की स्थिति पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा,'ज़िला प्रशासन ने अच्छा बंदोबस्त किया है, कोई हताहत नहीं हुआ है। किसानों को नुकसान जरूर हुआ है। सर्वे कराया जा रहा है। जिनके मकान ढह गए, टूट गए उनके लिए भी पूरी व्यवस्था की जाएगी। पीड़ितों से मैंने मुलाकात की है|