मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश : इज्जतनगर क्राइम इंस्पेक्टर पर रेप का केस दर्ज, सस्पेंड

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के इज्जत नगर थाने में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर क्रांतिवीर के खिलाफ एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है| शादी कर साथ रखने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले इंस्पेक…

उत्तर प्रदेश : इज्जतनगर क्राइम इंस्पेक्टर पर रेप का केस दर्ज, सस्पेंड
उत्तर प्रदेश : इज्जतनगर क्राइम इंस्पेक्टर पर रेप का केस दर्ज, सस्पेंड | फ़ोटो: TVL News

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के इज्जत नगर थाने में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर क्रांतिवीर के खिलाफ एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है| शादी कर साथ रखने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम के खिलाफ कैंट थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है| एसएसपी ने एफआईआर के बाद आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया| साथ ही इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश दिया है।



बरेली की CO श्वेता यादव ने कहा,''क्राइम इंस्पेक्टर क्रांतिवीर इज्जतनगर में तैनात थे। एक महिला की तहरीर पर उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला थाना कैंट में पंजीकृत किया गया है। इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है और इसमें आवश्यक कार्रवाई की जा रही है|



 शाहजहांपुर जनपद की कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने क्राइम इंस्पेक्टर क्रांतिवीर के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है|  महिला ने इस मामले में शिकायत आइजी रेंज रमित शर्मा से भी की थी| महिला का कहना था कि उसका पहले पति से मुकदमा चल रहा है, जो कोर्ट में विचाराधीन है| संबंधित मुकदमें में उसने शाहजहांपुर कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र दिया था| जांच आरोपी दरोगा को मिली|



 शाहजहांपुर कोतवाली में तैनात तत्कालीन दरोगा क्रांतिवीर सिंह ने जांच के दौरान महिला के साथ काफी हमदर्दी दिखाई।  उसने महिला के घर पर आना-जाना शुरू कर दिया| नजदीकियां बढ़ाकर  दरोगा महिला से बोला, ‘मेरी शादी नहीं हुई है। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। महिला दरोगा के झांसे में आ गई। उसने कहा कि पहले पति से तलाक के बाद वह उससे शादी कर लेगी। शादी का झांसा देकर इंस्पेक्टर ने महिला के साथ संबंध बनाये। 24 फरवरी 2021 को बरेली कचहरी में शादी का प्रमाण पत्र तैयार कराया। दो दिन तक अपने कैंट स्थित आवास पर ले गया। वहां शारीरिक संबंध बनाये। इसके बाद साथ रखने से मना कर दिया।



महिला ने बताया कि क्रांतिवीर सिंह के बारे जानकारी की तब पता चला कि पहले से शादीशुदा है, दो बच्चे भी हैं| शिकायत पर अश्लील वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी| इस मामले में महिला ने शाहजहांपुर में अधिकारियों के यहां इंस्पेक्टर क्रांतिवीर सिंह (केवी सिंह) की शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई|



इसके बाद परेशान महिला ने इसकी शिकायत आईजी रेंज रमित शर्मा से की। आईजी ने एसएसपी बरेली को जांच कराकर प्राथमिक पुष्टि पर इंस्पेक्टर के विरुद्ध एफआईआर के आदेश दिए थे| जांच रिपोर्ट के बाद कैंट थाने में महिला की तहरीर पर दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर की गई है| बरेली एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने एफआईआर के बाद आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।