कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा,' दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं जिनका भविष्य पहले अंधकार में था। ऐसे ही हरियाणा में लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार में है। एक मौका दे दीजिए हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों को बदल कर दिखा दूंगा|
केजरीवाल ने कहा,'''2015 में हमने Delhi के 1 भ्रष्ट मंत्री को बर्ख़ास्त कर CBI को सौंप दिया था , 2022 में हमने Punjab में भी अपने 1 भ्रष्ट मंत्री को बर्ख़ास्त कर जेल भेजा.... इसलिए कहते हैं कि AAP एक "कट्टर ईमानदार" पार्टी है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा,'''मुझे एक पत्रकार ने कहा, BJP वाले Khattar साहब को हटाकर दूसरा मुख्यमंत्री ला रहे हैं। मैं बीजेपी को Challenge करता हूं: 2024 का Election खट्टर साहब के साथ लड़ के दिखाओ।
केजरीवाल ने कहा,'''''Haryana में सारे Paper Leak हो जाते हैं। खट्टर साहब, आपसे 1 पेपर नहीं कराए जाते, सरकार क्या चलाओगे? Gujarat, Himachal में भी सारे पेपर लीक हो रहे हैं। Guinness Book में सबसे ज्यादा पेपर लीक करने वाली पार्टी में BJP का नाम लिखा जा रहा है।
मैंने 7 साल में 12 लाख नौकरियां दी हैं। अगले 5 साल में 20 लाख Jobs देने का Plan है। Khattar साहब ने Haryana में कितनी नौकरियां दी? ये नौकरी नहीं देंगे। ये आपके बच्चों को गुंडई और दंगा करना सिखाएंगे और अपने बच्चों को पढ़ने विदेश भेजेंगे।