तिरुवनंतपुरम: दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में आज, 29 मई, 2022 को दस्तक दे दी है| दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय से तीन दिन पहले केरल पहुंच चुका है| 29 मई-02 जून के दौरान केरल और लक्षद्वीप में गरज / बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की / मध्यम वर्षा और आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है|
तिरुवनंतपुरम आईएमडी निदेशक के संतोष ने कहा,,''दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज केरल में दस्तक दे चुका है। केरल में अगले पांच दिनों के दौरान कई ज़िलों में भारी बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं के कारण मछुआरों को 29-30 मई को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है|
उधर, भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ ज़िलों में आज और कल के लिए भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।