जनपद कुशीनगर में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को सेवरही पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की।
पुलिस ने मुकदमा संख्या 448/18 धारा 323, 506, 354ख भादवि
व 7/8 पास्को एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त बंगाली निषाद पुत्र हरिहर,
निवासी पिपराघाट बुटन टोला, थाना सेवरही, को गिरफ्तार किया।
विशुनपुरा पुलिस ने दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट में वांछित विवेक कुमार यादव पुत्र रमेश यादव
निवासी बांसगाव बैरिया थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।