नवाजुद्दीन की बेहतरीन कला और स्क्रीन पर उनकी करिश्माई मौजूदगी ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे बहुमुखी और दिग्गज अभिनेताओं में से एक बना दिया है.
उनकी कई फिल्में प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवलों में शामिल हुई हैं।
अब उनकी इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, उनकी नई फिल्म "आई एम नॉट एन एक्टर",
जिसका वर्ल्ड प्रीमियर मार्च 2025 में कैलिफोर्निया के सिनेक्वेस्ट फिल्म फेस्टिवल में होगा.
दो बेहतरीन अभिनेताओं के साथ दो देशों के बीच लाइव शूट किया गया।
@nawazuddin._siddiqui और @chitrangadasatarupa एक क्रू मुंबई में,
दूसरा फ्रैंकफर्ट में। दो आईपैड का उपयोग करके निर्देशन करते समय सूरज की रोशनी, समय और निरंतरता का मिलान,
एक मुझे भारत में फ्रेम दिखा रहा था, दूसरा फ्रैंकफर्ट में फ्रेम
फिल्म की अनोखी चुनौतियों के बारे में बात करते हुए नवाजुद्दीन ने बताया, "जब मैं फ्रैंकफर्ट में 2 डिग्री की ठंड में शूटिंग कर रहा था,
तब भारत में कभी-कभी इतनी गर्मी होती थी कि कैमरे ओवरहीट हो जाते थे और हमें घंटों शूटिंग रोकनी पड़ती थी.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कई फिल्में कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हो चुकी हैं, जिनमें "मॉनसून शूटआउट", "मिस लवली" और "मंटो" शामिल हैं.
गौरतलब है कि वह दुनिया के ऐसे इकलौते अभिनेता हैं जिनकी आठ फिल्में आधिकारिक रूप से फिल्म फेस्टिवल जंक्शन में चयनित और प्रदर्शित हो चुकी हैं
अपडेट साझा करते हुए, फिल्म के निर्देशक आदित्य कृपलानी ने इंस्टाग्राम पर अपने "दो आईपैड" का उपयोग करके 'आई एम नॉट एन एक्टर' बनाने के अपने अनुभव के बारे में बताया।