पटहेरवा थानाक्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय करमहा में चोरों ने मिड डे मिल के किचेन एवं 2 अन्य कक्षों के दरवाजा का ताला तोड़कर सामान गायब कर दिया है।
प्रभारी प्रधानध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।
तमकुही विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय करमहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने पटहेरवा पुलिस को दिये तहरीर में कहा है
प्रधानाध्यापक शिवधार यादव ने बताया कि चोरों ने तीन सिलिंडर, पांच भगौना, तीन बाल्टी,
पच्चास थाली, साठ गिलास, दो स्टार्टर, एक पंखा, एक कंप्यूटर, खेलकूद के सामान के अलावा ऑफिस से अभिलेख और लाइब्रेरी की किताब भी उठा ले गए।
जानकारी मिलते ही ट्रेनिंग के लिए बीआरसी जा रहे प्रधानाध्यापक भी विद्यालय पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।