कच्छ: गुजरात में एक बार फिर ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त की गई है| कच्छ के मुंद्रा पोर्ट पर हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी गई है| कच्छ के मुंद्रा इलाके में UAE से आए एक कंटेनर में 350 करोड़ की क़ीमत का 70 किलो हेरोइन ड्रग्स बरामद हुआ है| बताया जा रहा है, ड्रग्स का कंसाइनमेंट पंजाब भेजा जाना था, लेकिन उससे पहले ही, मुंद्रा बंदरगाह पर पकड़ ली गई|
गुजरात एटीएस के मुताबिक, एटीएस द्वारा 70 किलो हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 350 करोड़ रुपये बताई जा रही है| एटीएस को सूचना मिली थी कि सोमवार देर शाम कच्छ के मुंद्रा सीएफएस पर कंटेनर पहुंचा है, जिसके बाद एटीएस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन को जब्त की है|
पुलिस सूत्रों ने कहा कि एटीएस मुंद्रा बंदरगाह पर नशीले पदार्थों के भंडार के बारे में एक इनपुट के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के साथ एक अभियान चला रही है|
सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि कि कपड़े की आड़ में ड्रग्स की तस्करी की जाती थी, जिसे कंटेनर के जरिए दुबई के जेबेल अली बंदरगाह से लाया गया था| एक एटीएस अधिकारी ने बताया कि मुंद्रा बंदरगाह पर नशीली दवाओं की जब्ती के लिए एक अभियान जारी है|