मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लखीमपुर खीरी न्यूज़ :पिता के डांटने पर बेटे ने कर ली आत्महत्या

रुपये को लेकर पिता से हुई कहासुनी से नाराज गांव दरी निवासी एक युवक घर से चला गया और पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।उसका शव सातवें दिन बरामद हुआ है। इससे उसके परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर…

लखीमपुर खीरी न्यूज़ :पिता के डांटने पर बेटे ने कर ली आत्महत्या
लखीमपुर खीरी न्यूज़ :पिता के डांटने पर बेटे ने कर ली आत्महत्या | फ़ोटो: TVL News


रुपये को लेकर पिता से हुई कहासुनी से नाराज गांव दरी निवासी एक युवक घर से चला गया और पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


उसका शव सातवें दिन बरामद हुआ है। इससे उसके परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


गांव दरी निवासी ब्रम्हा दीन का पुत्र राधेश्याम (20) देहरादून में मजदूरी करता था। वह करीब तीन महीने बाद आठ जनवरी को घर आया था। पिता ब्रह्मादीन ने बताया कि उनकी तीन फरवरी को रुपये को लेकर बेटे से मामूली कहासुनी हो गई थी।


इस पर उन्होंने पुत्र राधेश्याम को डांट दिया था। इससे नाराज होकर पुत्र राधेश्याम घर से बिना कुछ बताए चला गया, लेकिन जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को चिंता हुई।


परिजन उसकी तलाश करने लगे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने सोचा शायद वह देहरादून वापस चला गया हो।


इस आशंका पर उन्होंने देहरादून में काम कर रहे उसके अन्य साथियों से मोबाइल से संपर्क किया और बेटे की जानकारी ली, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। तब से परिजन उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे।


सात फरवरी को पिता ने थाना मितौली पुलिस को बेटे के गायब होने की लिखित सूचना दी। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी  दर्ज कर ली, लेकिन युवक की तलाश के लिए कोई कदम नहीं उठाए।


रविवार को क्षेत्रीय लेखपाल नहर के पास खेतों में चकमार्ग की पैमाइश कर रहे थे। जरीब लेकर चल रहे एक युवक की नजर पास स्थित शीशम के पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। इस पर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई।


सूचना पाकर पुलिस व परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।