मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

लखीमपुर खीरी न्यूज़ :सड़क हादसे में शिक्षिका की हुई मौत

कैंट थाना अंतर्गत रायबरेली रोड पर सोमवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक निजी स्कूल की शिक्षिका की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रायबरेली रोड क्रॉस करते समय गाड़ी ने टक्कर मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से…

लखीमपुर खीरी न्यूज़ :सड़क हादसे में शिक्षिका की हुई मौत
लखीमपुर खीरी न्यूज़ :सड़क हादसे में शिक्षिका की हुई मौत | फ़ोटो: TVL News


कैंट थाना अंतर्गत रायबरेली रोड पर सोमवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक निजी स्कूल की शिक्षिका की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रायबरेली रोड क्रॉस करते समय गाड़ी ने टक्कर मार दी,


जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।


जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिक्षिका की मौत को लेकर विद्यालय परिवार और परिजनों में गहरा शोक छा गया है।


जानकारी के अनुसार रायबरेली रोड पर सनबीम स्कूल के पास गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज की 35 वर्षीय शिक्षिका अर्चना मिश्रा स्कूल की बस पकड़ने के लिए हाईवे क्रॉस कर रही थीं,


तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनका पति विद्यालय की वैन पकड़ाने के लिए सड़क पर छोड़कर जैसे ही वापस मुड़ा कि अज्ञात वाहन ने शिक्षिका को जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षिका हवा में उछल गई। मौके पर परिजन और लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।