मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

लखीमपुर खीरी कांड के गवाह पर जानलेवा हमला: दिलबाग सिंह की कार पर फायरिंग; कई राउंड फायरिंग की गई; सपा बोली-पहले मंत्री पुत्र ने किसानों को थार से कुचल कर मार डाला, अब मुख्य गवाह पर...

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी कांड के गवाह दिलबाग सिंह पर पर जानलेवा हमला किया गया है| भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) के जिलाध्यक्ष और लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड के गवाह दिलबाग सिंह पर कार पर फायर…

लखीमपुर खीरी कांड के गवाह पर जानलेवा हमला: दिलबाग सिंह की कार पर फायरिंग; कई राउंड फायरिंग की गई; सपा बोली-पहले मंत्री पुत्र ने किसानों को थार से कुचल कर मार डाला, अब मुख्य गवाह पर...
लखीमपुर खीरी कांड के गवाह पर जानलेवा हमला: दिलबाग सिंह की कार पर फायरिंग; कई राउंड फायरिंग की गई; सपा बोली-पहले मंत्री पुत्र ने किसानों को थार से कुचल कर मार डाला, अब मुख्य गवाह पर... | फ़ोटो: TVL News

लखीमपुर खीरी:  लखीमपुर खीरी कांड के गवाह दिलबाग सिंह पर पर जानलेवा हमला किया गया है|  भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) के जिलाध्यक्ष और लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड के गवाह दिलबाग सिंह पर कार पर फायरिंग हुई,जिसमें वह बाल-बाल बचे| कई राउंड फायरिंग की गई|



भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) के जिलाध्यक्ष और तिकुनिया हिंसा कांड के मुख्य गवाह दिलबाग सिंह पर मंगलवार की रात 9:30 बजे बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां बरसाईं। इसमें वह बाल-बाल बच गए। इससे पहले भी दो गवाहों पर हमला हो चुका है। दिलबाग सिंह प अलीगंज से घर जाते वक्त ये हमला किया गया है|



 दिलबाग सिंह  ने बताया कि,'' अलीगंज से वापस आते समय मूड़ा सवारान से पहले उनकी ब्रिजा कार पर बाइक सवार कुछ लोगों ने गोलियां चला दीं। हमले में पहली गोली गाड़ी के टायर पर चलाई गई। इससे उनकी कार रुक गई। घटना भदेड़ और मूड़ासवारान के बीच की हुई।



इस मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''लखीमपुर किसान नरसंहार घटना में किसानों की न्याय की आवाज बने लोगों पर गोली चलाने वाले ये कौन लोग हैं? ये किसके सरंक्षण में काम कर रहे हैं?  क्या भाजपा सरकार ‘बुलेटराज’ बनाने वाले इन लोगों पर कानून व्यवस्था का बुलडोजर चलाएगी?



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि,मुख्यमंत्री जी के कृषक विरोधी रवैया का शर्मनाक नमूना अभी लखीमपुर खीरी में देखने को मिला है जहां भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह के वाहन पर दो बाइक सवारों ने गोलियां चलाईं। दिलबाग सिंह 3 अक्टूबर 2021 को हुए तिकोनिया काण्ड, जब केन्द्रीय राज्य मंत्री के बेटे द्वारा जीप से किसानों को कुचला गया था, के गवाह भी हैं। हमले की इस घटना में वे बाल-बाल बच गए। हमलावर उनकी हत्या करना चाहते थे। क्या यही जीरो टॉलरेंस है भाजपा सरकार का?




समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया,''पहले मंत्री टेनी के बेटे ने किसानों को अपनी थार से कुचल कर मार डाला , अब उसी तिकुनिया थार कांड में मुख्य गवाह दिलबाग सिंह पर जानलेवा हमला |  टेनी के मंत्री रहते मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी मंत्री पुत्र को सजा और पीड़ित को न्याय संभव नहीं , मंत्री टेनी को बर्खास्त करे सरकार!




इस मामले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,''पहले लखीमपुर में किसानों को कुचला गया, अब तिकुनिया कांड के गवाहों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। सिर्फ एक मंत्री और उसके बेटे को बचाने के लिए किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। ये हमले किसके इशारों पर हो रहे हैं?






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।