मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लखीमपुर में चुनाव रद्द कर पुनर्मतदान करने की मांग: रितु और अनीता से मिलने के बाद बोली प्रियंका गांधी- लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले भाजपा के गुंडे कान खोलकर सुन लें...

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी की रीतू सिंह और अनीता यादव से मुलाकात की जिनके साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन में दुर्व्यवहार किया गया था। कांग्रेस…

लखीमपुर में चुनाव रद्द कर पुनर्मतदान करने की मांग: रितु और अनीता से मिलने के बाद बोली प्रियंका गांधी- लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले भाजपा के गुंडे कान खोलकर सुन लें...
लखीमपुर में चुनाव रद्द कर पुनर्मतदान करने की मांग: रितु और अनीता से मिलने के बाद बोली प्रियंका गांधी- लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले भाजपा के गुंडे कान खोलकर सुन लें... | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी की रीतू सिंह और अनीता यादव से मुलाकात की जिनके साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन में दुर्व्यवहार किया गया था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''नामांकन पत्र भरना और चुनाव लड़ना उनका संवैधानिक हक था, ये अधिकार उनसे छीना गया। मैं मांग करती हूं कि चुनाव रद्द हो और यहां दोबारा से चुनाव हो|



प्रियंका गांधी ने कहा,''हम सब उनके लिए लड़ेंगे, यह लोकतंत्र की लड़ाई है, महिलाओं को आरक्षण दिया गया है ताकि उनका अधिकार बने। प्रदेश में ऐसी स्थिति बना दी गई है कि कोई महिला अपना नामांकन करने जाये तो उसे मारपीट करके नामांकन न करने दें यह तो लोकतंत्र नहीं है।



प्रियंका गांधी ने कहा,''हमें यह पूछने की जरूरत है कि क्या आज हमारे पास ऐसा लोकतंत्र है जहां ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। मेरी मांग है कि यहां के चुनाव रद्द कर दिए जाएं और पुनर्मतदान कराया जाए|



प्रियंका गांधी ने कहा,''''लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले भाजपा के गुंडे कान खोलकर सुन लें, महिलाएँ प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनेंगी और उनपर अत्याचार करने वालों को शह देने वाली सरकार को शिकस्त देंगी| पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा की गयी हिंसा की शिकार अपनी सभी बहनों, नागरिकों के न्याय के लिए मैं राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखूँगी।



 लखीमपुर में प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद रितु सिंह ने कहा,उसने मुझे आश्वासन दिया है कि मुझे न्याय मिलेगा। इससे पहले मैं अखिलेश यादव जी से मिली थी उन्होंने मुझे आश्वासन भी दिया था कि दोषियों को दंडित किया जाएगा|



आज यानी शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अभद्रता का शिकार हुईं समाजवादी पार्टी की रीतू सिंह एवं अनीता यादव से पसगवां  में मुलाकात की| इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा,''हम चाहे किसी भी पार्टी के हों, हम महिलाएं हैं, किसी भी महिला के साथ ऐसा कभी नहीं होना चाहिए|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।