मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लखनऊ: गांधी की प्रतिमा के सामने मौन धरने पर बैठने पर प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, COVID-19 नियमों के उल्लंघन का आरोप

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी और अन्य खिलाफ लखनऊ पुलिस ने धारा 144 CrPC और COVID-19 नियमों के उल्लंघन के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई। एफआईआर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रम…

लखनऊ: गांधी की प्रतिमा के सामने मौन धरने पर बैठने पर प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, COVID-19 नियमों के उल्लंघन का आरोप
लखनऊ: गांधी की प्रतिमा के सामने मौन धरने पर बैठने पर प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, COVID-19 नियमों के उल्लंघन का आरोप — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी और अन्य खिलाफ लखनऊ पुलिस ने धारा 144 CrPC और COVID-19 नियमों के उल्लंघन के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई। एफआईआर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय कुमार लल्लू, दिलप्रीत सिंह और अन्य के नाम हैं।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल यानी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं थी। प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचीं। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने यहां प्रदेश में फैले जंगलराज, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ दो मिनट का मौन भी रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं। प्रियंका गांधी यहां से पार्टी कार्यालय की तरफ रवाना हो गई|




लखनऊ पुलिस ने बताया,''कल यानी शुक्रवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस प्रियंका गांधी और अन्य द्वारा मौन व्रत धरने के के दौरान धारा 144 सीआरपीसी और COVID-19 नियमों के उल्लंघन के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई।एफआईआर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय कुमार लल्लू, दिलप्रीत सिंह और अन्य के नाम हैं।




गौरतलब है,''प्रियंका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश पहुंचीं हैं। अगले तीन दिनों तक प्रियंका गांधी यहां कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी|उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं|




कल लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत किया। प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत भी करेंगी। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लखनऊ एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उन्होंने प्रियंका के पहुंचते ही नारेबाजी की।



उत्तर प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था व महिलाओं के खिलाफ निरंतर बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ प्रियंका गांधी जी ने लखनऊ के GPO चौराहे पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सामने मौनव्रत रखकर अपना विरोध दर्ज करवाया| 



उप्र में पंचायत चुनाव में हुई हिंसा और प्रदेश में जंगल राज, भय के माहौल के खिलाफ मौन बैठी प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस को दिया लिखकर जवाब। "Covid तो पंचायत चुनाव के समय भी था|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।