लालगंज, बस्ती: दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लालगंज, बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनंदन सर के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकांत सर के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी रुधौली सुश्री स्वर्णिमा सिंह के कुशल निर्देशन में लालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना लालगंज के प्रभारी निरीक्षक श्री संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना लालगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 259/2025, धारा 85, 80(2) B.N.S. व 3/4 D.P. ACT से संबंधित वांछित अभियुक्त सुनील पाण्डेय पुत्र कपिलदेव पाण्डेय को दिनांक 21.10.2025 को समय 14:20 बजे मकदुमपुर मोड़, बानपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का पूरी तरह पालन किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उसे माननीय न्यायालय जनपद बस्ती रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
* सुनील पाण्डेय पुत्र कपिलदेव पाण्डेय, निवासी बानपुर, थाना लालगंज, जनपद बस्ती।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
* प्रभारी निरीक्षक श्री संजय कुमार, थाना लालगंज
* हेड कांस्टेबल मिथिलेश मिश्र, थाना लालगंज
* कांस्टेबल विकास गौड़, थाना लालगंज
Powered by Froala Editor
You May Also Like

Basti: दीपावली की रात बगही गांव में जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर; घायलों को इलाज के लिए भटकना पड़ा

बस्ती: रात में सोते समय सर्पदंश का शिकार हुआ युवक, इलाज के लिए ले जाते समय हुई दर्दनाक मौत

विधायक दूधराम ने फीता काटकर किया 'फैज फार्मा क्लीनिक' का उद्घाटन, बोले- 'जनता की सेवा ही मेरी ऊर्जा'

नीलगाय से टकराई बाइक, संतकबीर नगर का युवक गंभीर घायल; मूर्ति लेने जा रहा था पाऊ बाजार

How to Get More Followers on LinkedIn: 10 Strategies That Actually Work in 2025
